फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Millions looted cash from bullion trader on Dhanteras in mathura

मथुरा: धनतेरस पर सराफा व्यापारी से लाखों की लूट, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Millions looted cash from bullion trader on Dhanteras in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
मथुरा जिले में दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताए हुए बाइक सवार बदमाशों ने धनतेरस पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सराफा व्यापारी से एक लाख पांच हजार रुपये और दो किलो चांदी लूट ली। 
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात थाना मांट क्षेत्र में शुक्रवार रात को उस वक्त हुई, जब व्यापारी घर लौट रहा था। 
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव अंधियार (जाबरा) निवासी सुभाष पुत्र समुंद्र सिंह की कस्बा मांट समुन्द्र सिंह ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात धनतेरस की बिक्री कर सुभाष अपने दो भतीजों और बेटे के साथ गांव आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूटा

नशीटी रोड पर मांट की तरफ से रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुभाष को तमंचे के बल पर रोक लिया। बैग को छीनते हुए मारपीट कर दी। तमंचा के भय से किसी और को बोलने भी नहीं दिया। मारपीट से सुभाष घायल हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने घायल सुभाष को मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

सराफा व्यापारी सुभाष ने बताया कि धनतेरस की दिन हुई बिक्री के करीब एक लाख पांच हजार रुपये और दो किलो चांदी को लेकर गांव आ रहा था, जिसे तीन बदमाशों ने लूट लिया। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed