{"_id":"57363fc04f1c1b3607919db7","slug":"million-will-be-recovered-from-gandhi-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी आश्रम से होगी तीन करोड़ की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी आश्रम से होगी तीन करोड़ की रिकवरी
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 May 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
rupees note
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही कमेटी पर पीएफ आफिस ने शिकंजा कस दिया है। भविष्य निधि आयुक्त ने आश्रम के खिलाफ तीन करोड़ रुपये की रिकवरी जारी की है। वसूली के लिए आश्रम की प्रापर्टी सीज की जा सकती है।
बाईपास रोड स्थित सुल्तानगंज पुलिया पर क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम एक अप्रैल 1981 से संचालित है। साल 2009 में भविष्य निधि कार्यालय को पीएफ से जोड़ा गया था। तब तक किसी कर्मचारी की भविष्य निधि ही जमा नहीं की र्गई थी। आश्रम की कमेटी पीएफ के नाम पर कटौती तो करती थी, लेकिन इसे जमा नहीं किया। पीएफ कार्यालय ने 2001 से अब तक का पूरा रिकार्ड सीज किया और इसकी जांच की तो पता चला कि बैलेंस शीट तक आडिट नहीं कराई गई। 200 कर्मचारियों का भविष्य निधि मिला ही नहीं था। गांधी आश्रम की पौने तीन करोड़ रुपये की एफडी पंजाब नेशनल बैंक सूर्य नगर में थी, लेकिन इसे तुड़वा लिया गया। पीएफ आफिस ने इस मामले में बैंक को भी पार्टी बनाया है।
‘गांधी आश्रम के कई कर्मचारियों का पीएफ बकाया है। हर कर्मचारी को उसकी भविष्य निधि दिलाई जाएगी।’
विश्वजीत सागर
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त
एमएल बैनारा ग्रुप से 56 लाख की रिकवरी
भविष्य निधि संगठन ने एमएल बैनारा ग्रुप की दो कंपनियों बैनारा ऑटो और बैनारा मैटरब पर भविष्य निधि जमा न करने पर कार्रवाई की थी। 7ए में कार्रवाई के साथ ही बैनारा ग्रुप से रिकवरी भी जारी हुई। 47 लाख रुपये तो ग्रुप जमा करा चुका है, लेकिन अभी 56 लाख रुपये की बड़ी रिकवरी की जानी है। इस ग्रुप की कंपनियों के सभी बैंक खातों से पीएफ की वसूली करने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन
686 कंपनियों को आरसी जारी
पीएफ आफिस ने 686 कंपनियों को आरसी जारी की है। इनसे 2.19 करोड़ की रिकवरी की जानी है। 8.40 करोड़ रुपये इनसे वसूल भी हो चुके हैं। 106 कंपनियों पर धारा 7ए लगाई गई है। देरी से पीएफ जमा करने वाली 1876 कंपनियों पर डैमेज असिस्मेंट किया गया है।
रिकवरी के लिए टॉप 5 ये
आईएसए 19.80 लाख
यूपीएसआरटीसी शिकोहाबाद 13.20 लाख
चौधरी बिल्डर 12.91 लाख
वैष्णो कृपा 11.55 लाख
जेआरडी एक्सपोर्ट 4.25 लाख
27 नए प्रतिष्ठान आए दायरे में
पीएफ आफिस ने सत्तो लाला रेस्टोरेंट, सेंट जोंस कालेज, करन विलास होटल, डीलक्स इन, आरजीपीजी ग्रुप, पिनकॉन ग्रुप, नियो टीवी, मधुश्री होटल, एनआरएल मोटर्स, पारस हास्पिटल, बृजवासी एजूकेशनल सोसायटी, सी मैक्स स्कूल, एडिफाई स्कूल, राष्ट्रदीप रेस्टोरेंट, लाइट हाउस, आशादीप रेस्टोरेंट, अग्रवाल हास्पीटल, ऑल इंडिया मुस्लिम एजूकेशन सोसायटी को इस महीने जोड़ा है। 55 प्रतिष्ठान बीते माह जोड़े गए।