फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   milkman was murdered by slitting his throat with a sharp weapon In Mathura

UP Murder: मथुरा में दूधिया को नृशंसता से गला काटकर मार डाला... 10 मिनट तक खून से लथपथ जमीन पर तड़पता रहा युवक

Sun, 17 Nov 2024 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2024 09:47 AM IST
सार

UP Murder: मथुरा में दूधिया की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दूधिया 10 मिनट तक खून से लथपथ जमीन पर तड़पता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
milkman was murdered by slitting his throat with a sharp weapon In Mathura
milkman murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन थाना इलाके में शनिवार रात एक दूधिया की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हाथरस के थाना मुरसान इलाके के गांव करील निवासी पंकज (26) सौंख खेड़ा के पास नगला धनुआ में मामा भोला के यहां रहता था। पंकज के मामा दूध का काम करते हैं। वह भी मामा के काम में हाथ बंटवाता था। 
विज्ञापन


शनिवार रात पंकज आसपास के गांव से दूध एकत्रित करके घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 115 के नीचे अज्ञात लोगों ने पंकज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने बताया कि पंकज करीब 10 मिनट तक खून से लथपथ जमीन पर तड़पता रहा। आनन-फानन महावन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात त्रिगुण विसेन ने बताया है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। हत्या किसने की और क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार समेत अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed