{"_id":"68805800b6ac63a9f30b6ac9","slug":"milk-vendor-attacked-dispute-over-80-thousand-rupees-firing-spread-panic-three-arrested-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दूध विक्रेता पर हमला...80 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग से फैली दहशत; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दूध विक्रेता पर हमला...80 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग से फैली दहशत; तीन गिरफ्तार
Wed, 23 Jul 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:03 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज के गांव बुढ़ाना में उधार के 80 हजार रुपये मांगने पर दूध विक्रेता पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज के गांव बुढ़ाना में सोमवार रात को 80 हजार रुपये के विवाद में एक दूध विक्रेता पर हमला बोल दिया गया। पहले फायर किया। इसमें वो बच गए। बाद में सरिया से पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तीन को गिरफ्तार किया है।
गांव बुढ़ाना, ताजगंज निवासी अवधेश दूध व्यापारी है। सोमवार शाम 7 बजे वह दूध देकर बाइक से वापस आ रहा था। तभी रास्ते में कलाकृति के पास बाइक को भगवान ने अपने साथी रूपेश और सचिन की मदद से रोक लिया। इसके बाद उसे पीटने लगे। भगवान सिंह ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
अवधेश किसी तरह से बच गए। इस पर उसके साथियों ने सरिया से पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अवधेश ने भगवान को 80 हजार उधार दिए थे। वह काफी समय से अपने रुपये वापस मांग रहा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था।