फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Milk trader murdered Buffalo found after four hours four suspects seen in CCTV

दूध व्यापारी की हत्या: चार घंटे बाद मिली भैंस, सीसीटीवी में दिखे चार संदिग्ध; कत्ल के बाद चारपाई से बांध दिया

Wed, 06 Dec 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 09:45 AM IST
सार

ट्रांस यमुना के भगवती बाग में दूध व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद लाश को चारपाई से बांध दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी में चार संदिग्ध दिखाई दिए।
 

विज्ञापन
Milk trader murdered Buffalo found after four hours four suspects seen in CCTV
पशुपालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवती बाग (ट्रांस यमुना) में सोमवार रात को घर के बाहर भैसों के बाड़े में सो रहे दूध व्यापारी 65 वर्षीय महेशचंद की हत्या कर दी गई। उनके हाथ-पैर चारपाई से बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। इसके बाद सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके जान ले ली गई। मृतक के भाई सुरेश चंद ने बाड़े से भैंस चुराने आए चोरों पर वारदात का शक जताया। क्योंकि बाड़े में एक भैंस भी नहीं थी। उन्होंने अपनी तहरीर में यह लिखकर दिया। मगर, चार घंटे बाद भी भैंस मिल गई।
विज्ञापन


 पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी जानकार ने की है। जिस गली में मृतक रहते थे, वह गली संकरी है। दोनों तरफ मकान भी बने हुए हैं। ऐसे में बदमाश वारदात करते तो चीखपुकार पर लोग घरों से निकल आते। मगर, कोई जागा नहीं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसमें चार संदिग्ध नजर आए। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agniveer Bharti: अग्निवीर क्लर्क भर्ती से अनुपस्थित रहे 450 अभ्यर्थियों, हुई थी शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या नहीं, चोरी के दौरान मृत्यु का मुकदमा
पुलिस ने हत्या की घटना का मुकदमा दर्ज करने में भी खेल कर दिया। दूध व्यापारी की हाथ-पैर बांधने के बाद हत्या की गई। मगर, पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज किया तो धारा 302 नहीं लगाई। मुकदमा धारा 460 में लिखा गया। जानकारों के मुताबिक, यह धारा चोरी के दौरान गंभीर चोट पहुुंचाने या मृत्यु हो जाने पर लगाई जाती है। अगर, पुलिस हत्या का मुकदमा लिखती तो शासन तक रिपोर्ट देनी पड़ती है। इस मामले में ऐसा नहीं होगा।

लोग बोले, नहीं रहती है पुलिस की गश्त
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि लगातार वारदात हो रही हैं। लूट और चोरी की घटना आम है। पुलिस एक का खुलासा करती है, दूसरी वारदात हो जाती है। इसकी मुख्य वजह रात के समय पुलिस की गश्त नहीं रहना है। पुलिस सिर्फ मुख्य मार्ग पर रहती है। मोहल्लों और काॅलोनी में नहीं आती है। इसका फायदा चोर और बदमाश उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed