फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Milk powder worth eight lakhs stolen from a truck parked at a petrol pump etah news

Etah: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से आठ लाख का दूध पाउडर चोरी,  खुर्जा से ले जाया जा रहा था कोलकाता

Mon, 20 Feb 2023 07:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 07:41 AM IST
सार

दूध पाउडर के एक कार्टून की कीमत 4220 रुपये है। चालक ने बताया कि सुबह सात बजे आंख खुली थी, तब उसे चोरी की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
Milk powder worth eight lakhs stolen from a truck parked at a petrol pump etah news
Milk Powder

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक की तिरपाल और रस्सी काटकर करीब आठ लाख रुपये का दूध पाउडर चोरी कर लिया गया। ट्रक खुर्जा से लोड होकर कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन


जिला प्रतापगढ़ थाना दुबे पट्टी के गांव भावापुर पट्टी निवासी चालक रमेश मिश्रा ने ट्रक से दूध पाउडर के 188 कार्टून चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि खुर्जा-बुलंदशहर स्थित क्रीमी फूड्स लिमिटेड कंपनी से 16 फरवरी को 1170 कार्टून लोड करके कोलकाता के लिए चला था। ट्रक मालिक सुरेंद्र नाथ सिंह निवासी जखारिया स्ट्रीट कोलकाता ने एटा शहर के एक पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए पर्ची दी थी।
विज्ञापन


17 फरवरी को जब रेलवे पुल पर पहुंचा तो शहर में ट्रक अंदर नहीं आने दिया और बाईपास पर भेज दिया। इसके चलते हाईवे पर पहुंचा और आरटीओ कार्यालय के पास चौहान फिलिंग एंड सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर रात करीब तीन बजे ट्रक को खड़ा कर दिया। जहां से दूध पाउडर के कार्टून चोरी कर लिए गए। बताया कि एक कार्टून की कीमत करीब 4220 रुपये है। इस हिसाब से करीब आठ लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक से दूध पाउडर चोरी होने की बात कही गई है। चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। चोरी गए माल की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपये है। जबकि प्रिंट अधिक पड़ा हुआ है।

बेहोश करने की कही गई बात

चालक रमेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक खड़ा करने के बाद कभी भी गहरी नींद में नहीं सोता हूं। मुझे बेहोश किया गया। इसकी वजह से सुबह सात बजे आंख खुली थी। इसके बाद तबीयत अब तक खराब है। पूरा यकीन है कि बेहोश करने के बाद वारदात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed