फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MILK

3.5 क्विंटल मिलावटी दूध कराया नष्ट

Wed, 11 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
MILK
कासगंज सोरों के भिदौनी में मिलावटी दूध नष्ट कराते एसडीएम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उपजिलाधिकारी व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के साथ ग्राम भिदौनी में दूध की डेयरी पर छामा मारा। यहां रसायन मिश्रित दूध पाए जाने पर 3.5 क्विंटल दूध नष्ट करा दिया। टीम ने डेयरी को सीज कर दिया। दूध के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ललित कुमार ने एफएसडीए की टीम के साथ ग्राम भिदौनी में विजित यादव की डेयरी पर कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही डेयरी पर खलबली मच गई। डेयरी संचालक व अन्य कर्मी मिलावट का सामान इधर-उधर छिपाने लगे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। टीम ने मौके से प्रतिबंधित केमिकल हाइड्रोजन परऑक्साइड और माल्टो डेक्सट्रिन, रिफाइंड आदि की मिलावट से तैयार 3.5 क्विंटल दूध बरामद किया। साथ ही प्रतिबंधित केमिकल भी जब्त किए। इस दौरान दूध के दो और अपमिश्रित दूध के दो नमूने लिए गए। टीम में अभिहित अधिकारी नादिर अली, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का काफी समय से खेल चल रहा है। शायद ही कोई ऐसा खाद्य पदार्थ हो, जिसमें मिलावट न की जा रही हो। ऐसे खतरनाक रसायन मिलाए जा रहे हैं जो स्वास्थ्य के हानिकारक हैं। ऐसे मामलों में कोर्ट दो आरोपियों को इस साल सजा भी दे चुका है। जबकि जांच रिपोर्ट आने के बाद 72 मिलावट खोरों के खिलाफ कोर्ट में मामले दर्ज कराए जदा चुके हैं। फिर भी मिलावटखोर बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हाइड्रोजन पराआक्साइड
- अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि हाइड्रोजन पराआक्साइड एक बहुत ही हल्का नीला और पानी से जरा सा अधिक गाढ़ा द्रव्य है, जो पतले घोल में रंगहीन दिखता है। इसमें ऑक्सीकरण के गुण तो होते हैं, लेकिन दूध या अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाने से यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसका उपयोग दवाओं के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed