{"_id":"67d260fbb87a613e7f01a655","slug":"milk-cheese-and-ghee-were-found-to-be-substandard-73-percent-samples-failed-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर मिलावट का जहर: दूध, खोआ और घी में सबसे ज्यादा मिलावट, 73 फीसदी नमूने फेल; ऐसे करें पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मिलावट का जहर: दूध, खोआ और घी में सबसे ज्यादा मिलावट, 73 फीसदी नमूने फेल; ऐसे करें पहचान
Thu, 13 Mar 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:07 AM IST
सार
दूध-घी, खोआ और मसालों में मिलावट का खेल चल रहा है। होली के पर्व को लेकर एफएसडीए सक्रिय हो गया है। एफएसडीए की जांच में 73 फीसदी नमूने फेल मिले हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
आगरा में दूध, घी, खोआ, पनीर लगभग हर घर में उपयोग हो रहा है। ये ही सबसे ज्यादा मिलावटी हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में इसके 73 फीसदी नमूने फेल मिले हैं। मिलावट में दूध टॉप पर है। इसके करीब 75 फीसदी से अधिक नमूने नकली और मिलावटी पाए गए।
सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सबसे ज्यादा दूध और इससे निर्मित सामग्री में मिलावट की जा रही है। 2024-25 में दूध और इससे निर्मित सामग्री के 334 नमूनों में से 244 नमूने फेल मिले। वनस्पति तेल, पाम ऑयल और एसेंस मिलाकर घी बना दिया। खोआ में स्टार्च पाया गया। इनसे बनी मिठाइयां घटिया रहीं। इन सभी के विक्रेताओं के खिलाफ कोर्ट में केस भी दर्ज कराया है। जुर्माना भी लगाया गया है। लोग सामान खरीदते वक्त मिलावट की आशंका पर टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Holi 2025: ये है सोने की गुझिया...कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, प्री-ऑर्डर से हो रहीं तैयार; जानें क्या है इसकी खासियत

Trending Videos
कलाकंद, खोआ बर्फी समेत 8 नमूने लिए
टीम ने सोनपपड़ी, बेसन के लड्डू, खोआ बर्फी, रसभरी, मैदा, डोडा बर्फी और कलाकंद के दो समेत 8 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल आने पर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
खाद्य सामग्री नमूने फेल
दूध 169 126
खोआ 49 41
पनीर 45 40
घी 29 12
दूध से निर्मित सामग्री 42 25
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और 40 कार्यकर्ताओं पर बलवे का मुकदमा हुआ दर्ज, एडीए में अभद्रता...फिर हंगामा

प्रारंभिक तौर पर मिलावट ऐसे पहचानें:
दूध : एक घूंट पीएं और कुल्ला कर दें, शुरू में मीठा और बाद में कसैला लगे तो नकली होगा।
घी : हाथों पर रगड़ने पर खुशबू आएगी, कुछ देर बाद खत्म हो जाएगी। स्वाद भी बदला होगा।
मिर्च, हल्दी-धनिया : पानी में मसाले डालने पर पानी का रंग लाल, पीला, हरा हो जाएगा।
पनीर : शुद्ध होने पर सफेद होगा। सिंथेटिक होने पर हल्का मटमैला और कठोर होगा।
खोआ : इसमें आयोडीन सॉल्यूशन की एक-दो बूंद मिलाने पर इसका रंग नीला हो जाएगा।
(जैसा कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया)