{"_id":"e66e940481690e1064a2020bba9f8c1b","slug":"military-officer-accused-of-rigging-the-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अधिकारी पर चुनाव में धांधली का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अधिकारी पर चुनाव में धांधली का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड के चुनाव में आठ में से सात वार्डों में हार का मुंह देखने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने सैन्य अधिकारी पर मतदान में धांधली का आरोप लगाया है। रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि सेना के जवानों ने वोटरों को धमकाया, साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताने में प्रमुख भूमिका भी निभाई। जबकि भाजपा को सिविल के साथ ही सेना के वोट भी मिलने की उम्मीद थी।
11 जनवरी को हुए छावनी परिषद के चुनाव में वार्ड दो से रमाशंकर गोयल, चार से रमेश बघेल और सात से श्री भगवान गुप्ता भाजपा के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे थे। इनकी जगह निर्दलीय प्रत्याशी रहे क्रमश: रेनू महेंद्रू, पंकज महेंद्रू और दुर्गेश उपाध्याय ने जीत हासिल की। सिर्फ वार्ड आठ से भाजपा प्रत्याशी रहे दिलीप कुमार ने जीत दर्ज कराई। जबकि प्रचार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी से लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय और शहर अध्यक्ष नागेंद्र दुबे गामा ने कार्यकर्ताओं के जीतोड़ मेहनत की थी। वोटिंग के कुछ घंटों बाद ही आए रिजल्ट ने भाजपा के पैरों तले जमीन खिसका दी। इस पर 13 जनवरी को रामशंकर कठेरिया ने पत्र लिखकर सैन्य अधिकारी पर नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर से कर दी। आरटीआई एक्टिविस्ट और वाइस आफ आल इंडिया एक्स सर्विस मैन के राष्ट्रीय संयोजक वीर बहादुर ने भी पत्र भेजकर सैन्य अधिकारी पर आरोप लगाए हैं।
पत्र में लिखा...
चुनाव अधिकारी ने घोर अनियमितताओं के साथ चुनाव प्रभावित कराया। सेना के वाहनों से मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले जाया गया। भाजपा के वोटरों को डरा-धमका कर बूथों तक जाने से रोका। इस कारण भाजपा के प्रत्याशी हारे। अधिकारी द्वारा सेना के जवानों का इस्तेमाल बाहुबली के तरह किया। इसमें वार्ड नंबर दो से डॉ रेनू महेंद्र और चार से डॉ पंकज महेंद्रू व उनके पैनल को जिताने का काम किया। अधिकारी ने सेना को एक राजनीतिक संस्था की तरह से इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती दी। यह छावनी परिषद भाजपा प्रत्याशियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
---------------------
रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया है। यह पत्र रक्षा मंत्री कार्यालय में फैक्स और स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए हैं। इसमें सैन्य प्रशासन की ओर से नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
वीर बहादुर, राष्ट्रीय संयोजक, वाइस आफ आल इंडिया एक्स सर्विस मैन
मंत्री ने नहीं तो किसने लिखा पत्र
रक्षा मंत्री को पत्र लिखने के संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया से फोन पर बात की गई तो उन्होंने शिकायत से इनकार किया है। जबकि प्रवक्ता शरद चौहान ने फोन पर बताया कि शिकायत की गई थी। वहीं वाइस आफ आल इंडिया एक्स सर्विस मैन के राष्ट्रीय संयोजक वीर बहादुर ने बताया कि शिकायती पत्र उनके पत्र के साथ अटैच करके भेजा गया था। उस पर राज्यमंत्री हस्ताक्षर भी हैं।