फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Migrant Workers Screening And Send Home District By roadways

बॉर्डर सील, चार सौ मजदूर नहीं जा सके बिहार, स्क्रीनिंग कर रोडवेज से गृह जनपद

Sat, 09 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 May 2020 12:08 AM IST
सार

ब्योरा दर्ज कर 750 मजदूरों को रोडवेज बसों से उनके गृह जिलों में भेजा

विज्ञापन
Migrant Workers Screening And Send Home District By roadways
अतिथि वन में स्क्रीनिंग के लिए लगी मजदूरों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के बॉर्डर सील हैं। मजदूरों को लौटाया जा रहा है। गुरुवार को फिरोजाबाद से लौटाए मजदूरों को आगरा में वॉटरवर्क्स स्थित मैरिज हॉल में रोका गया। यहां उनकी स्क्रीनिंग कर ब्योरा दर्ज किया। फिर इन्हें रोडवेज बसों से गृह जिलों में भेजा गया।
विज्ञापन


लॉकडाउन बढ़ने के बाद प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं। गुरुवार को फिरोजाबाद बॉर्डर पर पुलिस के रोकने पर मजदूरों ने हंगामा किया। देर रात 1150 से अधिक प्रवासी मजदूर आगरा लौटे, तो प्रशासन ने इन्हें वॉटरवर्क्स के मैरिज हॉल पर रोका। यहां सभी मजदूरों का ब्योरा दर्ज हुआ। उनकी स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन


इनमें 400 मजदूर बिहार जाना चाहते थे, इन्हें भेजने का कोई प्रबंध नहीं हो सका। बाकी 750 से अधिक मजदूर इलाहाबाद, मुगलसराय, कानपुर, इटावा, लखनऊ, आजमगढ़, सीतापुर आदि भेजे गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रायबरेली जाने के जगह आगरा में उतरे आठ मजदूर पकड़े
अहमदाबाद से रायबरेली के लिए चली विशेष ट्रेन में बैठे आठ मजदूर आगरा फोर्ट स्टेशन पर चोरी छिपे उतर गए। स्टेशन के बाहर पुलिस ने मजदूरों को रोक लिया। इसके बाद मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

अहमदाबाद से रायबरेली के लिए चली विशेष ट्रेन शुक्रवार दोपहर को आगरा फोर्ट पहुंची थी। बताया गया है कि किसी कारणवश ट्रेन को रोका गया। इसमें से उतरे आठ मजदूर स्टेशन के बाहर आ गए।

वह डौकी, मलपुरा और फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। मजदूर बिजलीघर की तरफ आ रहे थे। थाना रकाबगंज पुलिस ने चेकिंग में मजदूरों को रोक लिया। उनसे पूछताछ की। उनके विशेष ट्रेन से आने का पता चला। 

पुलिस के मुताबिक, आठों मजदूरों को रायबरेली में उतरना था, लेकिन ट्रेन के रुकने पर उतर गए। उन्हें रायबरेली से बस द्वारा आगरा आना था। दो मई को कोरोना टेस्ट भी हुआ था। उनकी निगेटिव रिपोर्ट आई थी। पुलिस ने सभी की जांच कराई। इसके बाद लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। मजदूरों को घर भेज दिया गया है। उन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed