फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   migrant worker commits suicide by hanging in kasganj

रोजगार न मिलने पर मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लॉकडाउन में पंजाब से लौटा था घर

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
सार

  • मृतक के पिता ने कहा- कई दिन से काम की तलाश में भटक रहा था बेटा, घटना के पीछे तहसीलदार ने बताया पारिवारिक तनाव

विज्ञापन
migrant worker commits suicide by hanging in kasganj
मजदूर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के कस्बा सिढ़पुरा में एक प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता के मुताबिक काम नहीं मिलने से बेटा मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने मामले की जांच की है। 
विज्ञापन


कस्बा के सुदामानगर निवासी राजकुमार और उनका 18 वर्षीय बेटा सनी पंजाब में भट्ठे पर मजदूरी करता था। लॉकडाउन में लगभग डेढ़ महीने काम बंद होने के कारण राजकुमार पंजाब से घर वापस आ गया। एक महीने पहले उनका बेटा सनी भी वहां से वापस आ गया। 
विज्ञापन



शनिवार की शाम सनी खाना खाकर अपने घर के बाहर टहलने गया, उसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश किया लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह छह बजे मोहल्ले के ही पास जामुन के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काम मिलने से तनाव में था बेटा- पिता

मौके पर पहुंची थाना सिढ़पुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि बेटा पंजाब से लौटने के बाद मजदूरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। वो काम के लिए प्रतिदिन घर से जाता था और मायूस होकर लौट आता था। रोजगार न मिलने से तनाव में आए बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पटियाली सीओ गवेंद्र गौतम, थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली। एसडीएम शिव कुमार ने तहसीलदार तिमराज सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। तहसीलदार ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण पारिवारिक तनाव माना है। रोजगार न मिलने के कारण पर भी प्रशासन जांच कर रहा है।

तहसीलदार तिमराज सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूर की मौत का कारण पारिवारिक तनाव रहा है। वो किस कारणवश यहां मजदूरी नहीं कर रहा था यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन खाद्यान्न की समस्या नहीं थी। राशनकार्ड में भी उसका नाम दर्ज और उसके पिता ने इसी राशनकार्ड पर इसी महीने राशन भी लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed