{"_id":"6112b8688ebc3e75171ca310","slug":"mid-day-meal-beo-ramshankar-kureel-prerna-portal-brc-nagla-jula-mainpuri-news-agr5032914110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी ने प्रेरणा पोर्टल पर जमा कराए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारी ने प्रेरणा पोर्टल पर जमा कराए प्रमाणपत्र
बीआरसी नगला जुला पर खंड शिक्षाधिकारी को उपभोग प्रमाणपत्र देते शिक्षक- शिक्षिकाएं
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी। बीआरसी नगला जुला पर मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानध्यापकों से मिड डे मील का ऑनलाइन उपभोग प्रमाण पत्र भरकर जमा कराया गया।
विज्ञापन
बीईओ ने प्रधानाध्यापकों की बैठक में कहा कि विभाग जो भी सूचनाएं मांग रहा है उसे समय से उपलब्ध कराया जाए। जो जानकारी ऑनलाइन मांगी जा रही हैं उन्हें ऑनलाइन संबंधित एप के माध्यम से समय से अपलोड किया जाए। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी की उपस्थिति में ही प्रधानाध्यापकों ने अपने एंड्रायड फोन से स्वयं उपभोग प्रमाण पत्र भरा। इसके साथ ही उपभोग प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने कहा कि उपभोग प्रमाण पत्र ऑनलाइन भरा जा रहा है जो विद्यालय शेष रह गए हैं वह तत्काल भर दें क्योंकि इसकी प्रतिदिन पोर्टल पर समीक्षा हो रही है। इस दौरान अभयप्रताप सिंह, हिमांशु, शिवेंद्र मिश्रा, अरविंद चौहान, मीनाक्षी, गजेंद्र सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। बैठक में नगला खर्रा, गरगई, सिकंदरपुर, श्यामपुर, कपूरपुर , हमीरपुर, उधन्ना, नगला जसरथ, कपूरपुर, बरौली, खेरिया आदि के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।