{"_id":"687377a7c004be8e46018d93","slug":"mg-road-waterlogging-due-to-metro-negligence-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेट्रो की लापरवाही से एमजी रोड पर जलभराव...नालियों में भरी मिली आरसीसी, लोगों को हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेट्रो की लापरवाही से एमजी रोड पर जलभराव...नालियों में भरी मिली आरसीसी, लोगों को हुई दिक्कत
Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
सार
मेट्रो के कार्य के चलते जलभराव की समस्या बन गई है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में आरसीसी भर गई है। एमजी रोड पर इसके चलते पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
माैके पर कार्य करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एमजी रोड पर शनिवार को दोपहर में बारिश के बाद जलभराव हो गया। शिकायत पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर दौड़ाए गए। यहां नालियों में मेट्रो के काम के कारण आरसीसी भरी नजर आई। आरसीसी तोड़कर नालियों को खोला गया, जिसके बाद पानी की निकासी हो सकी।
एमजी रोड पर पीएल पैलेस के सामने केसी ड्रेन पर मेट्रो कॉरपोरेशन ने सड़क चौड़ीकरण करने के काम में नालियों को आरसीसी से भर दिया। इससे जल प्रवाह रुक गया और थोड़ी सी बारिश में ही इलाके में पानी भरने लगा।
व्यापारियों ने नगर निगम से शिकायत की। नगर निगम की टीम पहुंची तो यह लापरवाही सामने आई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मेट्रो परियोजना के कार्य ने कुछ जगहों पर जल निकासी की मूल संरचना को बाधित किया है। इससे जलभराव की समस्या हो गई। अब समस्या दूर करा दी गई है।