फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mexican female tourist who was harassed by the police cried before leaving for her country

Exclusive: मेक्सिको की जिस महिला पर्यटक ने पुलिस को खूब सताया, अपने देश जाने से पहले खूब रोई; जानें वजह

Thu, 25 Jan 2024 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

मेक्सिको की महिला पर्यटक की मानसिक हालत सही नहीं थी। पर्यटन पुलिस ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज कराया। इसके बाद मेक्सिको की महिला पर्यटक अपने देश वापस गई तो उसकी आंखें नम थीं। 
 

विज्ञापन
Mexican female tourist who was harassed by the police cried before leaving for her country
पर्यटन थाना आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनजान देश और अनजान लोगों के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। वह कभी चीखती, कभी चिल्लाती। कभी लोगों से बचने के लिए छत पर चढ़ जाती। पर्यटन पुलिस विदेशी महिला सैलानी की हरकतों से परेशान थी। न्यायालय के आदेश के बाद करीब एक सप्ताह तक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज के बाद मेक्सिको की महिला पर्यटक अपने देश वापस गई तो उसकी आंखें नम थीं।
विज्ञापन


9 जनवरी को पुरानी मंडी ताजगंज पर एक विदेशी सैलानी हंगामा कर रही थी। पर्यटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा एक मैक्सिको की महिला सैलानी कभी चलते ऑटो में बैठ जाती तो कभी पुलिस को देख दौड़ लगा देती। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ सैलानी का हुड़दंग रात 8 बजे तक बदस्तूर जारी था।
विज्ञापन


इस दौरान एक बार यह महिला पर्यटक छत पर भी चढ़ गई उसे बचाने की कवायद में पर्यटन थाने के सिपाही के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया और उसके पैर का ऑपरेशन कराना पड़ा। मेक्सिको की सैलानी को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में ले जाया गया। मेक्सिको दूतावास के अधिकारी भी पर्यटक से मिलने आए और यहां के इंतजामों से संतुष्ट होकर वापस चले गए। इस दौरान पर्यटन थानाध्यक्ष नीलम राणा ने सैलानी की सेवा परिवार के सदस्य के रूप में की। पर्यटक ने अस्पताल के खाने से इन्कार कर दिया तो नीलम राणा अपने घर से टिफिन बनवाकर लातीं और उसे अपने हाथों से खाना खिलातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और चॉकलेट की डिमांड भी वो पूरी करती रहीं। करीब 10 दिन के इलाज और नीलम के प्यार, दुलार भरे व्यवहार के बाद 19 जनवरी को महिला सैलानी को सब इंस्पेक्टर मनोज और तीन आरक्षी हिमांशु, दीपक व पारुल के साथ दिल्ली स्थित दूतावास भेजा गया, जहां से सैलानी को उनके देश भेज दिया गया। जाते वक्त सैलानी की आंखें नम थी और वह नीलम राणा से यही बोली कि आई विल मिस यू, यू डिड अ लॉट फॉर मी। थैंक यू फॉर एवरीथिंग। लव यू फॉरेवर।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed