फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metropolitan Planning Committee will be elected

UP: महानगर योजना समिति का होगा चुनाव...विकास को मिलेगी नई रफ्तार, इस तरह चुने जाएंगे अध्यक्ष और सदस्य

Sun, 24 Aug 2025 04:37 PM IST
अरुन पाराशर देशदीपक तिवारी, उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देशदीपक तिवारी, उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 24 Aug 2025 04:37 PM IST
सार

वर्ष 2018 में कमलेश कुमार ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके क्रम में कोर्ट ने चुनाव आयोग से ब्योरा तलब किया है। महानगर योजना समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद चुनाव कराया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Metropolitan Planning Committee will be elected
आगरा महानगर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर मेयर और पार्षद तक पहली बार महानगर की नई सरकार चुनेंगे, जिससे विकास को नई रफ्तार मिलेगी। 19 साल में पहली बार आगरा में महानगर योजना समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


महानगर योजना समिति क्षेत्र में नगर निगम सीमा के अलावा 97 नए गांव जुड़ेंगे। स्वामीबाग और दयालबाग नगर पंचायत भी शामिल होंगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) से अधिसूचित क्षेत्र का ब्योरा मांगा था। यह सब कवायद हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर हुए निर्णय के क्रम में शुरू की गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यालय ने आयोग को रिपोर्ट भेजी है, जिसमें 97 ग्राम पंचायत शामिल हैं। 2006 में शासन ने महानगर योजना समिति गठन के आदेश दिए थे लेकिन 19 साल में समिति गठित नहीं हो सकी। समिति अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव भी नहीं हुआ। वर्ष 2018 में कमलेश कुमार ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके क्रम में कोर्ट ने चुनाव आयोग से ब्योरा तलब किया है।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार के अनुसार समिति का ब्योरा आयोग को भेज दिया है। महानगर योजना समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद चुनाव कराया जाएगा। अप्रैल 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में महानगर योजना समिति का गठन पंचायत चुनाव से पहले होगा। यह समिति संपूर्ण महानगर क्षेत्र की विकास योजनाएं, उनकी निगरानी व प्रस्ताव तैयार करेगी। इसमें एक तिहाई सदस्य चुने हुए जनप्रतिनिधि होंगे, जबकि अध्यक्ष व अन्य पद शासन से मनोनीत किए जा सकते हैं।

महानगर क्षेत्र में आएंगे 97 प्रधान
महानगर योजना समिति के दायरे में 97 गांव आएंगे, जिनमें बरौली अहीर के 39 गांव, बिचपुरी के 24, अछनेरा के सात, अकोला के नौ, खंदौली के 16 और एत्मादपुर की दो ग्राम पंचायत शामिल होंगी। इसके अलावा नगर निगम के 100 वार्ड, नगर पंचायत दयालबाग के 10 और स्वामीबाग नगर पंचायत के 10 वार्ड सहित कुल 120 वार्ड भी शामिल होंगे। 97 प्रधान चुनाव में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें-UP: 'एक करोड़ हैं, पूरा रख लो, केस रफा-दफा करो..', पहली बार मिली इतनी बड़ी रिश्वत; आगरा का दवा व्यापारी अरेस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed