फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   metropolitan bus service started in agra amid lockdown

ताजनगरी की सड़कों पर दौड़ने लगीं सिटी बसें, सवारियों को नियमों का करना होगा पालन

Tue, 02 Jun 2020 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
metropolitan bus service started in agra amid lockdown
महानगर बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में छूट मिलने पर आगरा में महानगर बस सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन एमजी रोड पर 14 सिटी बसों का संचालन भगवान टाकीज से किया गया। बसों में 10-15 से ज्यादा सवारियां नहीं मिल सकीं। मंगलवार को भी सवारियों का टोटा है।  

विज्ञापन


महानगर बस सेवा भगवान टाकीज से हरीपर्वत, कलक्ट्रेट, प्रताप पुरा, दयालबाग, आगरा कैंट, बिजलीघर, ईदगाह और ताजगंज तक संचालित की गईं। ज्यादातर बसों में स्टापेज पर एक दो सवारियां ही मिल सकीं। 
विज्ञापन


बसों को सैनिटाइज कराने के बाद ही भगवान टाकीज से रूटों पर भेजा गया। चालक, परिचालकों को दस्ताने, सैनिटाइजर और मास्क भी दिए गए। बगैर मास्क पहने आए लोगों को बस में नहीं बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री विनोद कुमार ने बताया कि यह अच्छा है कि सिटी बस शुरू हो गईं। अभी तक पैदल जाना पड़ रहा था। राजकुमार ने कहा कि सिटी बसों के शुरू होने से लोगों को अपने जरूरी काम के लिए आने जाने में दिक्कतें नहीं होंगी। यह ऑटो से अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed