{"_id":"69103c983dafa2366a0778a0","slug":"metro-work-in-full-swing-in-agra-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: यमुनापार में मेट्रो का काम शुरू...कर्मचारी और मशीनों की बढ़ाई गई संख्या, हाईवे पर लगाई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: यमुनापार में मेट्रो का काम शुरू...कर्मचारी और मशीनों की बढ़ाई गई संख्या, हाईवे पर लगाई बैरिकेडिंग
Sun, 09 Nov 2025 12:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:33 PM IST
सार
आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। यमुनापार क्षेत्र में भी शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कर्मचारी और 10 मशीनें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो ट्रैक बनाने का कार्य तेज कर दिया है। यमुनापार में भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 15 महीने में मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोग आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दोनों कॉरिडोर का निर्माण तेज करने के लिए कर्मचारी और 10 मशीनें बढ़ा दी हैं। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से सुल्तानगंज की पुलिया तक पिलर बन गए हैं। गर्डर लगाने का कार्य चल रहा है। इसके आगे पिलर बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए मशीन से खुदाई की जा रही है। ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने हाईवे पर बैरिकेडिंग करते हुए स्टेशन के लिए सर्वे कर लिया है। पिलर बनाने के लिए जल्द खुदाई शुरू हो जाएगी।
दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है। यह एलिवेटेड ट्रैक है और इसमें 14 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनाने का 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। यहां तक अगले साल मार्च में मेट्रो सेवा हो जाएगी।
विज्ञापन
पहले कॉरिडोर की बात करें तो एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन बन गए हैं। इनमें सिविल कार्य चल रहा है। 3 महीने में चारों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। दिसंबर में इन चारों स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। जनवरी में ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों को आईएसबीटी स्टेशन पर रोका जाएगा। इसका निर्माण भी लगभग पूरा होने वाला है। 15 महीने में दोनों कॉरिडोर बन जाएंगे और 30 किलोमीटर का सफर मेट्रो से तय हो सकेगा।