फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro will run to 27 stations in Agra before the 2027 elections hence the deadline has been fixed.

Agra Metro: आगरा में 2027 के चुनाव से पहले 27 स्टेशनों तक दौड़ेगी मेट्रो, इसलिए तय कर दी गई समय सीमा

Thu, 06 Mar 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 09:48 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। टेंडर में देरी के कारण तय समय पर निर्माण प्रक्रिया पूरी करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। 

 

विज्ञापन
Metro will run to 27 stations in Agra before the 2027 elections hence the deadline has been fixed.
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर को 2027 जनवरी तक पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाई है। 2027 में ही प्रदेश में विधान सभा के चुनाव भी हैं। एलिवेटेड ट्रैक के लिए दो मिक्चर प्लांटों में गर्डर बनाए जा रहे हैं। पिलर बनने का कार्य पूरा होने से पहले ही गर्डर तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर करीब 1400 करोड़ रुपये में बन रहा है। ये एलिवेटेड ट्रैक है और इसमें 14 स्टेशन हैं। यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसके टेंडर में देरी के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। यूपीएमआरसी और कार्यदायी संस्था ने 2027 जनवरी तक मेट्रो का कार्य संपन्न करन है।
विज्ञापन


 

निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए डौकी में गर्डर बनाने का अलग से प्लांट लगाया है। यहां यू गर्डर बनाए जा रहे हैं। इसकी लंबाई 28 मीटर और वजन 165 टन है। पूरे एलिवेटेड ट्रैक बनाने में 940 गर्डर लगाए जाएंगे। इनको तैयार कर स्टॉक कर लिया जाएगा। पिलर बनते ही चरणबद्ध ट्रैक पर गर्डर लगाए जाएंगे। इसमें आगरा कॉलेज तक पहले ट्रैक बनाया जाएग।

 

दिसंबर से कर सकेंगे सिकंदरा तक मेट्रो की सवारी
 पहले कॉरिडोर में अभी ताजपूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। जुलाई-अगस्त में आरबीएस और दिसंबर में सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक का निर्माण पूरा हो जाएगा। इन 10 स्टेशनों के लिए 11 मेट्रो ट्रेन भी मौजूद हैं। आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन भूमिगत स्टेशन में पटरी बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसएन से मनकामेश्वर स्टेशन के बीच सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है। आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बनने का कार्य चल रहा है। बैरिकेडिंग करने के बाद फुट ओवर ब्रिज, खंभा समेत अन्य अवरोधकों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed