{"_id":"69e6669efeb763cc1603ec55","slug":"metro-trial-between-mankameshwar-and-isbt-in-agra-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मनकामेश्वर से ISBT के बीच ट्रायल जारी, 10 किमी की स्पीड से चली मेट्रो; जानें कब से कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मनकामेश्वर से ISBT के बीच ट्रायल जारी, 10 किमी की स्पीड से चली मेट्रो; जानें कब से कर सकेंगे सफर
Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
सार
आगरा में मेट्रो के पहले काॅरिडोर में मनकामेश्वर से आईएसबीटी के बीच मेट्रो का ट्रायल जारी है। अभी कम स्पीड पर ट्रायल किए जा रहे हैं। इसके बाद हाई स्पीड ट्रायल शुरू होंगे।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : आगरा मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने डाउनलेन पर भी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें मेट्रो को आईएसबीटी से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक 10 किमी प्रतिघंटे की गति से चलाया। अगले सप्ताह से हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो जाएंगे। मई-जून में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इससे लोगों को सुविधा होगी।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशनों तक मेट्रो चल ही है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन बन गए हैं। इस पर बीते महीने अपर लाइन पर मेट्रो का कम गति से ट्रायल किया गया था। अब डाउनलेन पर भी मेट्रो का ट्रायल किया है।

इसे 10 किमी प्रति घंटे से दौड़ाया गया। इन दोनों लेन पर मेट्रो के सिग्नल का ट्रायल हो चुका है। शुरुआती चरण में भार का ट्रायल भी हो रहा है। इन सभी में सभी ठीक मिला है। अब दोनों लेन पर हाईस्पीड ट्रायल होने हैं। इसमें मेट्रो ट्रेन की गति अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटे रहेगी। 30 अप्रैल से ये ट्रायल होंगे। इसके बाद मई के अंत या फिर जून के पहले सप्ताह में आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
आईएसबीटी स्टेशन से बस अड्डे उतर सकेंगे
आईएसबीटी स्टेशन सभी मेट्रो स्टेशनों से बड़ा बन रहा है। इससे हाईवे के दोनों ओर आ-जा सकेंगे। इसे बस अड्डे तक रास्ता बन रहा है। इससे मेट्रो से सीधे बस अड्डे लोग जा सकेंगे। बस अड्डे से भी मेट्रो स्टेशन जा सकेंगे। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। ऐसा ही राजामंडी स्टेशन पर सुविधा है। कैंट स्टेशन पर ये सुविधा की जानी है।