फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro track constructed up to Agra College in first corridor in Agra

Agra: मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर में आगरा कॉलेज तक बना ट्रैक, स्टेशन बनाने का काम तेज; जानें कब से कर सकेंगे सफर

Wed, 06 May 2026 09:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 06 May 2026 09:22 PM IST
सार

आगरा में कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन गया है। पांच पिलर का यू-गर्डर रखना बाकी है। कैंट, सदर, प्रतापपुरा और कलेक्ट्रेट स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है। अक्तूबर तक चारों स्टेशन बन जाएंगे। 

विज्ञापन
Metro track constructed up to Agra College in first corridor in Agra
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में कैंट स्टेशन से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बना लिया है। अब स्टेशन बनाने का कार्य तेजी पर है। अक्तूबर तक पांचों स्टेशन बन जाएंगे। दिसंबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इनमें 14 स्टेशन हैं। कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन गया है। पांच पिलर का यू-गर्डर रखना बाकी है। कैंट, सदर, प्रतापपुरा और कलेक्ट्रेट स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है। अक्तूबर तक चारों स्टेशन बन जाएंगे। नवंबर में ट्रायल और दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी।
विज्ञापन


आईएसबीटी स्टेशन तक हाईस्पीड ट्रायल अटका
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक हाईस्पीड ट्रायल तकनीकी दिक्कत से बाधित हुआ है। मई के अंत तक हाईस्पीड ट्रायल करने के बाद सुरक्षा ऑडिट के लिए मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (एमआरएससी) को पत्र भेज देंगे। जून में आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed