फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro seeks permission to cut 533 trees and relocate 155 saplingsMetro seeks permission to cut 533 trees and relocate 155 saplings

Agra News: मेट्रो ने 533 पेड़ काटने और 155 पौधों को स्थानांतरित करने की मांगी अनुमति

Tue, 26 May 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Metro seeks permission to cut 533 trees and relocate 155 saplingsMetro seeks permission to cut 533 trees and relocate 155 saplings
आगरा मेट्रो को डिवाइडर पर लगे इन्ही पेड़ो को ट्रांसलोकेट करना है
आगरा। मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में 533 पेड़ काटने और डिवाइडरों पर लगे 155 पेड़ों को शिफ्ट करने की अनुमति सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) से मांगी गई है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की कंपनी की सचिव पुष्पा बेलानी ने दोनों कॉरिडोर में पेड़ों को काटने की आवेदन संख्या 1665/2026 पर सीईसी के सामने पक्ष रखा। कमेटी ने अगले माह निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता की शिकायत पर सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी ने यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से जवाब मांगा था। कमेटी ने मेट्रो की कंपनी सचिव पुष्पा बेलानी को तलब किया और उनसे पेड़ों की बिना अनुमति कटाई के बारे में पूछा। यूपीएमआरसी ने कमेटी के सामने नया आवेदन पेश किया, जिसमें कॉरिडोर-1 में 308 पेड़ और कॉरिडोर-2 में 225 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून की सिफारिशों के अनुसार सड़क के बीच में डिवाइडर पर स्थित 155 मौजूदा पौधों को स्थानांतरित करने की अनुमति भी मांगी गई है। मेट्रो की ओर से एमडी सुशील कुमार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनुमति न मिलने से बाधित हुआ काम
सीईसी के सामने कंपनी सचिव पुष्पा बेलानी ने कहा कि मेट्रो के कॉरिडोर-2 में पेड़ों की कटाई की अनुमति न मिलने से देरी हो रही है। इससे काम बाधित हो रहा है। उन्होंने सीईसी से कहा कि आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट जनहित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed