फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Removes 100-Metre Barricades on MG Road

राहत की खबर: एमजी रोड पर कई स्थानों से हटाई गई बैरिकेडिंग, जाम से मिलेगी मुक्ति

Mon, 17 Nov 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते लगाए गए बैरिकेडिंग एमजी रोड पर कई जगह से हटा दिए गए हैं। इससे  यहां लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Metro Removes 100-Metre Barricades on MG Road
एमजी रोड पर बैरिकेडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए जहां पर कार्य पूरा हो रहा है, वहां से बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। फिलहाल आगरा काॅलेज और सुभाष पार्क के सामने एक लेन पर तकरीबन 100-100 मीटर तक बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। इससे वाहनों का आवागमन आसान हो गया है।
विज्ञापन


एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज से लेकर प्रतापपुरा तक और हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो ने बैरिकेडिंग की हुई है। एमजी रोड पर एक और हाईवे पर दो लेन घिर गई हैं। इससे वाहनों को निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग जाता है। पिछले दिनों पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बैठक की थी। इसमें निर्देश दिए थे कि मेट्रो की बैरिकेडिंग को पिलर का निर्माण और यूगर्डर रखे जाने पर हटा दिया जाए। इससे आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही मेट्रो की व्यवस्था को देखने के लिए एसीपी सदर इमरान अहमद को जिम्मेदारी दी थी। इसका असर यह हुआ कि उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर काम पूरा हो गया है। इसी क्रम में आगरा और सुभाष पार्क के सामने 100-100 मीटर तक एक तरफ की बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। जल्द ही दूसरी तरफ की भी बैरिकेडिंग हटाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed