फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro operation will be extended till RBS College station from September

Agra Metro: पहले कॉरिडोर का तेजी से चल रहा काम..बिछाया जा रहा ट्रैक, सितंबर से इस रूट पर दाैडे़गी मेट्रो

Sun, 08 Jun 2025 12:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Jun 2025 12:21 AM IST
सार

टनल वेल्डिंग मशीन ट्रैक बिछाने के लिए जाल बना रही है। ये पूरा होने पर कंक्रीट का आधार बनाया जाएगा और फिर उस कर पटरी लगाई जाएंगी। 

 

विज्ञापन
Metro operation will be extended till RBS College station from September
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपाेरेशन (यूपीएमआरसी) ने सितंबर से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो के संचालन का समय तय किया है। ऐसे में ट्रैक बिछाने और फिनिशिंग का काम तेज कर दिया है। मेट्रो स्टेशनों पर पटरी बिछाई जा रही है। सिग्नलिंग का काम भी शुरू हो गया है। तीन महीने में चारों भूमिगत स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि एसएन से मन:कामेश्वर स्टेशन तक के बीच सुरंग की खुदाई का काम पूरा हो गया है। अब आरबीएस से आगरा कॉलेज तक फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसमें टनल वेल्डिंग मशीन ट्रैक बिछाने के लिए जाल बना रही है। ये पूरा होने पर कंक्रीट का आधार बनाया जाएगा और फिर उस कर पटरी लगाई जाएंगी। टनल वेंटिलेशन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे भूमिगत स्टेशन में शुद्ध हवा की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिग्नल, टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक, कंट्रोल रूम, सीवेज सिस्टम का काम भी अलग-अलग टीम कर रही हैं। ये कार्य पूरा होने के बाद लिफ्ट और एक्सीलेटर लगाए जाएंगे। आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज में ये काम ढाई महीने में पूरे जा जाएंगे। बिजलीघर के पास रेलवे ट्रैक के नीचे सुरंग बनाने के लिए एनओसी की देरी से एसएन से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच के काम में 3 महीने लगेंगे। इसके बाद मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को निरीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इनकी एनओसी मिलने के बाद सितंबर में मेट्रो उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed