फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro is conducting safety audit after accident in agra

Agra: हादसे के बाद सुरक्षा ऑडिट कर रही मेट्रो, दूसरे काॅरिडोर पर मिट्टी की जांच शुरू; मकान पर गिरी थी मशीन

Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो की पाइलिंग मशीन एक मकान पर गिर पड़ी थी। इससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा था। हादसे के बाद मेट्रो की ओर से सुरक्षा ऑडिट कराया जा रहा है। पाइलिंग मशीन लगाने से पहले मिट्टी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Metro is conducting safety audit after accident in agra
आगरा मेट्रो निर्माण में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) हादसे के बाद सबक लेते हुए खुदाई के वक्त सुरक्षा ऑडिट कर रही है। पाइलिंग मशीन के आसपास मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। इसमें जमीन कमजोर मिलने पर कंक्रीट का आधार बनाने के बाद पाइलिंग मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्रतापपुरा पर पाइलिंग के दौरान मशीन गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। मशीन के नीचे मलबा और राख निकली थी, जिससे जमीन धंस गई थी। सिविल टीम गहराई तक मिट्टी की जांच कर रही है। जमीन कमजोर मिलने पर कंक्रीट भरकर मजबूत किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस पर ही पाइलिंग मशीन स्थापित कर खुदाई कार्य करेगी। पहले कॉरिडोर में पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है। ये ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें पाइलिंग बनाने के लिए 14 मशीनें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान का सर्वे करने पहुंची टीम
प्रतापपुर में मशीन गिरने से मकान के नुकसान का सर्वे करने के लिए यूपीएमआरसी की टीम पहुंची। टीम ने कमरा, शौचालय समेत अन्य नुकसान का आकलन किया है। टीम ने गृह स्वामी को मरम्मत कराने का भरोसा दिया है। मकान मालिक संकल्प नागर ने बताया कि टीम ने सर्वे किया है। एस्टीमेट बनाने की मांग की है। 


नुकसान की भरपाई और मुआवजा के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि मकान मालिक को खुद से मरम्मत कराने पर भुगतान करा देंगे या फिर कंपनी खुद मरम्मत करा देगी। ये दोनों विकल्प मकान मालिक को बताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed