फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Corridor Agra 49 Crore Will Be Spent On Maintenance

आगरा: हर साल मेट्रो कॉरीडोर के रखरखाव पर खर्च होंगे 49 करोड़ रुपए

Wed, 18 Nov 2020 08:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Nov 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Metro Corridor Agra 49 Crore Will Be Spent On Maintenance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कॉरीडोर के रखरखाव पर हर साल 1.40 करोड़ रुपये प्रति किमी खर्च होगा। दोनों कॉरीडोर 30 किमी लंबाई है। इस हिसाब से दोनों पर हर साल यूपीएमआरसी करीब 49 करोड़ रुपया खर्च करेगी। इसमें सबसे ज्यादा रखरखाव खर्च कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक कॉरीडोर दो पर आएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो कॉरीडोर के लिए रखरखाव का मसौदा तैयार किया है। यूपीएमआरसी के मुताबिक दोनों कॉरीडोर पर हर साल करीब 49 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसमें हर साल पांच फीसदी की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में कॉरीडोर एक में दिसंबर 2022 तक ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक सात किमी ट्रैक चालू होगा। इस पूरे ट्रैक पर प्रति वर्ष रखरखाव पर 24 करोड़ रुपये लागत आएगी। जबकि कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक पूरा ट्रैक एलिवेटेड बनेगा। इस कॉरीडोर के रखरखाव पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिंदी विहार में बनेगा दूसरा डिपो
पहले कॉरीडोर के लिए डिपो पीएसी मैदान में बनेगा। 112 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। यहां मिट्टी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मिट्टी की रिपोर्ट आने के बाद यहां डिपो निर्माण के लिए गहरी खोदाई शुरू हो जाएगी। फिलहाल करीब दो हेक्टेयर जमीन पर बैरीकेडिंग की गई है। दूसरे कॉरीडोर के लिए डिपो कालिंदी विहार में बनेगा। इसके लिए भी जिला प्रशासन ने दस हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed