{"_id":"6a6e5da6cc45cfd9b60f3aee","slug":"metro-commissioner-of-safety-to-visit-on-the-10th-green-signal-to-follow-agra-news-c-25-1-agr1036-1122812-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: 10 अगस्त को आएंगे सुरक्षा आयुक्त, फिर मिलेगी मेट्रो को हरी झंडी; प्रधानमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: 10 अगस्त को आएंगे सुरक्षा आयुक्त, फिर मिलेगी मेट्रो को हरी झंडी; प्रधानमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण
Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
सार
आगरा मेट्रो का ऑडिट करने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त और उनकी टीम 10 अगस्त को आ सकती है। टीम पांचों स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य सुरक्षा संबंधी ऑडिट कर रिपोर्ट तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन।
विस्तार
मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त 10 अगस्त को आगरा आ सकते हैं। वह स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा का ऑडिट करेंगे। इसके बाद मेट्रो संचालन की अनुमति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के साथ आगरा मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मांगी गई है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। ऑडिट करने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त और उनकी टीम 10 अगस्त को आ सकती है। टीम पांचों स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य सुरक्षा संबंधी ऑडिट कर रिपोर्ट तैयारी की जाएगी।

सबकुछ ठीक मिलने पर मेट्रो चलाने की अनुमति मिलेगी। संभावना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। कानपुर में भी मेट्रो ट्रैक बन चुका है। ऐसे में आगरा और कानपुर मेट्रो ट्रेन का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा।
मेट्रो से होगा 11 किमी का सफर
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो संचालित हो रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इस तरह लोग 11 किमी. का सफर मेट्रो से करेंगे। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।