फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Message of health and environment given through cycle rally

Agra News: साइकिल रैली से स्वास्थ्य और पर्यावरण का दिया संदेश

Tue, 09 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Message of health and environment given through cycle rally
साइकिल रैली 
आगरा। खेलो-बढ़ो-स्वस्थ रहो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती ने सौ फुटा रोड कालिंदी विहार पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 100 से अधिक युवा और महिलाओं ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश एवं प्रधानमंत्री के फिट इंडिया, हिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी नारायण बोरानी और वेद मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर किया। नारायण बोरानी ने कहा कि प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी आगे आना होगा। साइकिल का अधिक उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साइकिल रैली सौ फुटा रोड से शुरू होकर वनस्थली पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई। इस दौरान ब्रज प्रांत संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, जिला मंत्री चंद्र प्रकाश, अमर सिंह राठौर, राजेश कुशवाहा, मनीष मित्तल, राहुल कुशवाहा, निर्मल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed