{"_id":"69f8e4bf0450a575a70fc8e5","slug":"meritorious-students-were-honored-agra-news-c-175-1-kas1003-147196-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेधावी छात्रों काे किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेधावी छात्रों काे किया सम्मानित
Mon, 04 May 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 58बुद्ध पार्क में आयोजित समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते अतिथि। स्त्रोत : सं
कासगंज। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर डॉ. आंबेडकर विचार मंच की ओर से आयोजित बुद्ध कथा के समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कथा के तीसरे दिवस पर वर्ष 2025 एवं 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, एमबीबीएस में प्रवेश लेने व पूर्ण करने वाले छात्रों, साथ ही एनडीए एवं सैनिक स्कूल में चयनित प्रतिभाओं को अतिथियों जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया व नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरआर सिंह ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डीपीआरओ ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मंच के अध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्र ने भी सभी मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन गजराज सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह, रामनिवास, सूरज कुमार, विनीत प्रताप, सोरन सिंह, मानिक चंद्र गौतम, नेक सिंह, जवाहरलाल प्रभाकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।