फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury dropped due to fog in the morning, vehicles passed by crawling

Agra News: सुबह कोहरा छाने से गिरा पारा, रेंग कर गुजरे वाहन

Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to fog in the morning, vehicles passed by crawling
कासगंज/अमांपुर। रविवार को सुबह के समय कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति यह रही कि चालकों को फॉग लाइट जलाकर चले। तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस जब कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रहा। ठंड के कारण को लोगों को दिक्कतें हुईं। दिन में धूप से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

सुबह से ही कोहरा शुरू हो गया। यह कोहरा लगभग 10 बजे तक रहा। कस्बा के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहा। मार्गों पर चलने वाले वाहन धीमी गति से चले। 10 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ। कोहरा छटने पर सूरज के दर्शन हुए। धूप में लोगों को ठंड से राहत मिली। शीत लहर के कारण लोगों को खासी परेशानी रही।
विज्ञापन


बाजारों में भी ठंड के कारण कम लोग ही खरीदारी के लिए आए। लोग दिन भर ठंड से बचाव के उपाय करते रहे। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। कस्बा के सहावर रोड, कालेज रोड एटा रोड, गुड़मंडी, बारहद्वारी बाजार में खरीदारों की भीड़ कम रही। रात के समय गलन भरी सर्दी का एहसास जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed