{"_id":"64942038000ebad2c505d403","slug":"mercedes-car-catches-fire-first-tire-punctured-in-firozabad-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज कार में लगी आग: पहले टायर हुआ पंचर, फिर उठने लगी लपटें; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्सिडीज कार में लगी आग: पहले टायर हुआ पंचर, फिर उठने लगी लपटें; मची अफरा-तफरी
Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
सार
मर्सिडीज कार सवार दिल्ली से आ रहे थे। उन्हें बटेश्वर जाना था, इसी दौरान कार का टायर पंचर हो गया। वे पंचर सही कराने जैसे ही दुकान पर रुके, कार जलने लगी।
विज्ञापन
आग लगने से जली मर्सिडीज कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में बृहस्पतिवार अलसुबह थाना जसराना के पटेल पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक मर्सिडीज कार से आग की लपटें निकलने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर जा रहे थे कार सवार
थाना विकासपुरी नई दिल्ली के उडैला क्षेत्र निवासी युवराज त्यागी अपने पिता मनोज त्यागी के साथ किसी कार्य से फिरोजाबाद आया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह उसे अपनी मर्सिडीज कार से बटेश्वर जाना था। बटेश्वर जाने के लिए जसराना के रहने वाले अपने दोस्त डॉ. अखिलेश को लेने आ रहे थे। जसराना के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर पटेल पेट्रोप पंप के पास पहुंचे थे कि तभी अचानक कार से आग की लपटें निकलने लगी। कार से निकल रही आग की लपटों को देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
टायर हो गया था पंचर
थाना जसराना से महज सौ मीटर दूरी पर हुई घटना की जानकारी मिली तो पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत महसूस की। मनोज त्यागी ने बताया कि उसकी कार का टायर पंचर हो गया था। पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान देख रुके थे। उतरने पर देखा तो इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं। इंजन जल चुका था। इसके बाद परिवार दूसरी गाड़ी से गंतव्य की ओर रवाना हुआ। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कार में आग लगने की घटना हुई है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन