{"_id":"5c42ec3abdec22499d2710cc","slug":"mera-desh-mera-gantanra-painting-competition-on-republic-day-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाइए 70 वर्ष के 'गणतंत्र' की तस्वीर, जीतिए कई पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाइए 70 वर्ष के 'गणतंत्र' की तस्वीर, जीतिए कई पुरस्कार
Sat, 19 Jan 2019 06:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
मेरा देश मेरा गणतंत्र का लोगो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता की जानकारी के लिए स्कूलों और विद्यार्थियों के फोन लगातार आ रहे हैं। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष तक की है और आप पेंटिंग में अपने हाथ आजमाते हैं तो आप जीत सकते हैं, कई पुरस्कार।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन लेकर आया है। इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पेंटिंग प्रतियोगिता। इस वर्ष देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
विज्ञापन
आप इन 70 वर्षों को कैसे देखते हैं। अपने गणतंत्र को लेकर क्या सोचते हैं। हमने क्या पाया और क्या पाना अभी बाकी है। इस पूरी यात्रा को आप कैसे देखते हैं...क्या सोचते हैं। दीजिए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति और जीतिए कई पुरस्कार।
विज्ञापन
Trending Videos
ये होंगे नियम
प्रतियोगिता में दो वर्ग रखे गए हैं। जूनियर वर्ग में (11 वर्ष तक) और सीनियर वर्ग में (12 से 18 वर्ष तक) के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। गणतंत्र पर जो भी विचार आपके मन में आते हैं, आपको उसकी ए-3 साइज में पेंटिंग बनाकर 27 जनवरी, 2019 तक अमर उजाला कार्यालय, गुरुद्वारा, गुरु का ताल के निकट, सिकंदरा, आगरा में जमा करना है।
अमर उजाला में छपे विज्ञापन से कूपन काटकर ड्राइंग शीट पर लगाना होगा। जिस शीट पर कूपन नहीं लगा होगा, उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 7617566170 पर संपर्क कर सकते हैं।
- प्रतियोगिता में ए-3 साइज में बनी पेंटिंग ही स्वीकार की जाएंगी।
- पेंटिंग शीट पर अमर उजाला में छपा कूपन लगाना अनिवार्य है।
- जूनियर वर्ग में 11 वर्ष और सीनियर वर्ग में 12-18 वर्ष तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे