{"_id":"655749d7ec6f7bee960eb954","slug":"mera-agra-app-launched-problem-will-be-solved-in-one-click-book-tickets-for-monuments-along-with-taj-mahal-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरा आगरा' ऐप हुआ लॉन्च: एक क्लिक में सुलझेगी हर समस्या, ताजमहल संग इन स्मारकों की बुक करा सकेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरा आगरा' ऐप हुआ लॉन्च: एक क्लिक में सुलझेगी हर समस्या, ताजमहल संग इन स्मारकों की बुक करा सकेंगे टिकट
Fri, 17 Nov 2023 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2023 04:41 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी की दौड़ में ताजनगरी आगरा ने एक कदम और बढ़ा दिया है। अब ताजनगरी का अपना 'मेरा आगरा' ऐप लॉन्च हुआ है। इस ऐप के माध्यम से विभिन्न स्मारकों की ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे, साथ ही प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए ये ऐप बहुत उपयोगी होगा।
विज्ञापन
'मेरा आगरा' ऐप हुआ लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी का 'मेरा आगरा' ऐप मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि आगरा में लोगों की समस्या को देखते हुए यह आवश्यक था कि शहर में एक मोबाइल ऐप होना चाहिए, जिससे सभी विभागों से संबंधित सूचनाएं जानकारियां एक ही स्थल पर मिल सकें। आमजन पर्यटकों को अपने मोबाइल में बहुत सारे मोबाइल एप इंस्टॉल न करने पड़ें। उनका समय एवं मोबाइल का स्पेस भी बच सके। इस ऐप का उद्देश्य आगरा शहर में आने वाले पर्यटकों को सुविधा देना भी है।
आगरा में डेढ़ साल के लंबे इंतजार और ट्रायल के बाद आखिर ‘मेरा आगरा’ मोबाइल एप लॉन्च कर दिया गया। इस एप से लोग न केवल नागरिक सुविधाओं के लिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे, बल्कि पर्यटन सुविधाओं समेत सिटी बसों की जानकारी समेत समाधान भी पा सकेंगे। शुक्रवार को मेयर हेमलता दिवाकर, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने इंटीग्रेटेड एप ‘मेरा आगरा’ को लॉन्च किया। मंडलायुक्त ने कहा कि एप से सिंगल विंडो सुविधा दी जाएगी। एडीए, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की सभी सेवाएं इस पर मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भविष्य में आगरा, मथुरा, वृंदावन की सिटी बस सेवा को इससे जोड़ा जाएगा। लोगों के अनुभव और फीडबैक पर इसमें सुधार किए जाएंगे। हिंदी और अंग्रेजी में तैयार एप को एंड्रायड और आईफोन में डाउनलोड किया जा सकता है।
ये हैं खासियत
- सिटी बसों के रूट, स्टॉपेज, लोकेशन, बस बदलने की जानकारी मिलेगी
- हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, ई ऑक्शन, चालान, बिजली बिल भरने, बसें बुक करने की सुविधा
- ऑनलाइन एफआईआर, एंबुलेंस, हेल्पलाइन, वूमन हेल्पलाइन, पेंशन जैसी सुविधाएं
- एसओएस में चार परिचितों को आपात स्थिति में मैसेज भेजने की भी सुविधा रहेगी
- शहर के खानपान स्थल, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, टॉयलेट, बस अड्डों की लोकेशन
- ताजमहल समेत सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी, ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा
- पर्यटकों को घुमाने के लिए लाइसेंसी गाइडों की जानकारी, बुकिंग, नंबर की जानकारी
- आगरा का पेठा, दालमोंठ, जूता समेत शहर के बाजारों की जानकारी उपलब्ध है
- हेरिटेज वॉक, नेचर वॉक, कॉलोनियल वॉक के रूट और बुकिंग की जानकारी मिलेगी
- स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी, ऑनलाइन बेचने की सुविधा
- सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के संपर्क नंबर, जनसुनवाई पर शिकायत दर्ज कर पाएंगे
- ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली समेत नगर निगम से सीधे शिकायत कर पाएंगे