फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mentally ill person dies in road accident

Agra News: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Fri, 11 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill person dies in road accident
एटा। हाईवे पर छछैना नहर पुल के पास बृहस्पतिवार को मानसिक रूप से बीमार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सड़क हादसे की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव पुरांव निवासी जालिम सिंह (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि जालिम सिंह मानसिक रूप से बीमार थे। सुबह वह छछैना नहर पुल के नीचे चौधरी बदन सिंह इंटर कॉलेज के पास गंभीर हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस हादसे की वजह और जालिम सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हादसे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed