फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Men's participation necessary in family planning

Agra News: परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जरूरी

Sat, 23 Nov 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Nov 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Men's participation necessary in family planning
परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जरूरी
विज्ञापन

- सीएमओ कार्यालय से पुरुष नसबंदी के लिए वाहन रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ कार्यालय पर हुआ। 4 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के लिए दो सारथी वाहन सीएमओ कार्यालय से रवाना हुए। सारथी वाहनों को डॉ. विजेंद्र सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एसीएमओ ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी सरल सुरक्षित और स्थायी समाधान है। इसलिए पुरुष नसबंदी करवा कर जिम्मेदारी निभाएं और समाज में बदलाव लाएं। डॉ. अनिल वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार की मुहिम को सफल बनाना है तो सभी को पुरुष नसबंदी की तरफ ध्यान देना होगा। इस अवसर पर डॉ. संजीव राव बहादुर नोडल अधिकारी, डॉ. सुरेंद्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राज विक्रम सिंह, डॉ. अनिल यादव, डॉ. सुनील पांडेय, संजीव वर्मा डीपीएम, राजीव कुमार, रंजीत सिंह, रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed