{"_id":"59776be54f1c1b4d318b4582","slug":"men-forced-to-remove-their-cloth-for-getting-back-money-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाढ़ी कमाई वापस पाने के लिए कपड़े उतारने को मजबूर हैं ये लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाढ़ी कमाई वापस पाने के लिए कपड़े उतारने को मजबूर हैं ये लोग
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
पीएसीएल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीयल एस्टेट कंपनी पीएसीएल लिमिटेड के डूबने के साथ ही हजारों निवेशकों का लाखों रुपये भी डूब गया है। इसमें आगरा के तमाम निवेशक शामिल हैं। ऐसे ही दर्जनों पीड़ित निवेशकों ने शहीद स्मारक से कलक्ट्रेट तक अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया।
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर हंगामा किया। चेतावनी दी है कि 20 अगस्त तक सेबी द्वारा धनराशि वापस दिलाने के संबंध में लिखित में कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो देशव्यापी आंदोलन होगा। जिलाधिकारी गौरव दयाल को ज्ञापन सौंपा।
ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के बैनर तले तमाम निवेशकों ने एमजी रोड पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पर्ल्स ग्रुप की रीयल एस्टेट कंपनी पीएसीएल लिमिटेड के मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस कंपनी कंपनी द्वारा भूखंड देने के नाम पर हजारों निवेशकों से धनराशि एकत्रित की थी।
विज्ञापन
22 अगस्त 2014 को इस कंपनी को सेवी ने प्रतिबंधित कर दिया। आगरा के भी चार लाख से अधिक लोगों द्वारा लगभग 800 करोड़ रुपया निवेश करने की बात कही जा रही है। देशभर के लाखों निवेशक 31 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के माध्यम से वह सेबी से लिखित आश्वासन चाहते हैं। उनका रकम कब और कैसे मिलेगी, इसका उन्हें जवाब चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव रनवीर चाहर, मुन्ना लाल झा, प्रदेश अध्यक्ष एससी जैना, पवन खंडेलवाल, पुष्पेंद्र चाहर, नरेंद्र चाहर, डा. इंद्रवीर सिंह चाहर आदि मौजूद थे।