फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Memorandum submitted to the SDM to initiate the start of an ITI.

Agra News: आईटीआई शुरू कराने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 08 Sep 2026 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the SDM to initiate the start of an ITI.
किरावली आईटीआई शुरू कराने के लिए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक
किरावली। कस्बा किरावली में तीन साल पहले बने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन को शुरू कराने के लिए सोमवार को भाकियू अमर टिकैत ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मुखिया ने बताया कि कस्बा में आईटीआई निर्माण के लिए नगर पंचायत किरावली ने जमीन उपलब्ध कराई थी। शासन से 12 करोड़, 33 लाख, 87 हजार की धनराशि मंजूर हुई। वर्ष 2024 में तीन मंजिला इमारत बनकर तैयार है, जिसे आज तक शुरू नहीं हो सका। कहा कि जल्द आईटीआई शुरू नहीं कराया गया तो तहसील मुख्यालय पर अनशन के लिए बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक ने बताया कि ज्ञापन शासन को जिलाधिकारी के माध्यम भेज दिया जाएगा। इस मौके पर मुकेश डांगुर जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, चौधरी दिलीप, राजकुमार इंदौलिया, नेत्रपाल बघेल, दिनेश सोगरवाल, चंदन वीर चाहर, प्रमोद कर्दम, चंदन सिंह चाहर, मुकेश उपाध्याय, बाबूलाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed