फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Memorandum submitted for inclusion of commercial activities in residential areas; Sarafa Association and Kamla Nagar Business Organization also demanded exemption from trade tax.

Agra News: आवासीय में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों के समावेश के लिए सौंपा ज्ञापन, सराफा एसोसिएशन, कमला नगर व्यापार संगठन ने ट्रेड टैक्स में छूट की भी मांग की

Thu, 16 Apr 2026 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for inclusion of commercial activities in residential areas; Sarafa Association and Kamla Nagar Business Organization also demanded exemption from trade tax.
्रआगरा। आगरा व्यापार मंडल के नेतृत्व में श्री सराफा एसोसिएशन, कमला नगर व्यापार संगठन, आवास विकास कॉलोनी-ट्रांस यमुना कॉलोनी व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। कारोबारियों ने ट्रेड टैक्स बंद कराने और आवासीय भूखंड पर संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के समावेश की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि आवासीय भूखंड बनाते वक्त आगरा आवास विकास परिषद ने व्यावसायिक भूखंड नहीं बनाए। अब व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से लोगों को सुविधा हो रही है। इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई तो सामान लेने के लिए लोगों को 6-7 किमी दूर जाना पड़ेगा। ऐसे में शुल्क लेकर व्यावसायिक गतिविधियों को समावेश किया जाए। नगर निगम की ओर से लिए जाने वाला ट्रेड टैक्स से भी छूट मिले। उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों का अहित न होने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में जय पुरसनानी, राजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता, अमित अग्रवाल, उमेश अरोरा, धन कुमार जैन, देवेंद्र गोयल, मनोज गुप्ता, अजय अवागढ़, मनीष अग्रवाल, दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed