फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Member Of State Child Rights Protection Commission reprimanded the officers in Agra

Agra: बच्ची को नहीं मिला स्कूल में प्रवेश, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने अफसरों को लगाई फटकार

Tue, 22 Nov 2022 10:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने बेटी का स्कूल में प्रवेश नहीं होने की शिकायत राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य से की थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बच्ची का प्रवेश कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Member Of State Child Rights Protection Commission reprimanded the officers in Agra
शिकायत सुनती सदस्य अनीता अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में योजनाओं की समीक्षा और जनसुनवाई की। उनके सामने एक पिता बच्ची का स्कूल में प्रवेश नहीं हो पाने की शिकायत लेकर पहुंचा। प्रवेश कराने में सहयोग नहीं करने पर सदस्य शिक्षा अधिकारियों पर बिफर पड़ीं। तीन दिन में प्रवेश कराने के निर्देश दिए। बच्ची के पिता से कहा, अगर एडमिशन न हो तो फिर मुझे बताना।

विज्ञापन


दो दिन के दौरे पर आगरा आईं सदस्य अनीता अग्रवाल ने सोमवार को जिला अस्पताल, बाल संरक्षण गृह और स्कूलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की हकीकत परखी। वहीं, लड़ामदा निवासी राजा बाबू ने बताया कि मैं गरीब हूं। शिक्षा के अधिकार के तहत बच्ची को पढ़ाना चाहता हूं। 

विज्ञापन

'कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटना नहीं चाहिए'  

राजा बाबू ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में लॉटरी में बेटी के प्रवेश का नंबर आ गया था, फिर भी स्कूल ने एडमिशन से इनकार कर दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की। नाराज होकर सदस्य ने अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से नहीं छूटना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य अनीता अग्रवाल ने बताया कि कुछ खामियां सिस्टम में पाई गई हैं। जिनके लिए जिलाधिकारी के साथ बैठक कर सिस्टम में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं। नशे की लत से पीड़ित बच्चों के लिए एक नशामुक्ति केंद्र बनाया जाए। इसके लिए भी पत्र लिखा है। 

बच्चों के द्वारा भिक्षावृत्ति कराने के मामले पर कहा कि इसके लिए खुद माता- पिता जिम्मेदार हैं। उन्हें जागरूक होना पड़ेगा। योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। आगरा को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने एवं बाल सुरक्षा को लेकर महफूज संस्था समन्वय नरेश पारस ने 10 बिंदुओं पर सुझाव दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी छत्ता सुकन्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed