फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Melting has increased in morning and evening due to cold wind in Agra

Agra Weather News: सर्द हवा ने बढ़ाई गलन... और गिरेगा पारा, सामान्य से दो डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान

Tue, 19 Dec 2023 03:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 03:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। अभी और पारा गिरेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम हुआ है। 

विज्ञापन
Melting has increased in morning and evening due to cold wind in Agra
Agra Weather News: सर्द हवा ने बढ़ाई गलन... - फोटो : Agra

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्द हवा चलने से सुबह और शाम गलन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक सप्ताह के अंत तक पारा गिरेगा।

विज्ञापन


दिसंबर महीने के दो सप्ताह बीत चुके हैं। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना है। अधिकतम तापमान में कमी होने पर कड़ाके की सर्दी शुरू होती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक सर्दी महसूस की गई। तड़के कोहरा भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार शनिवार तक अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। दिन में मौसम साफ रहेगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पारा तेजी से गिरेगा और दिन में भी बादल छाए रहने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 25.1
  • न्यूनतम तापमान- 10.4
  • सूर्योदय- 7:03
  • सूर्यास्त 5:29
  • एक्यूआई- 102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed