{"_id":"578550c14f1c1b081b13e37b","slug":"mega-leather-cluster-in-singna-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"सींगना में मेगा लेदर क्लस्टर को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सींगना में मेगा लेदर क्लस्टर को हरी झंडी
अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
शू टेस्टिंग लैब
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरसरोवर बर्ड सेंक्चुरी कीठम के ईको सेंसटिव जोन सींगना में आगरा ट्रेड सेंटर, डिजायन स्टूडियो, टेस्टिंग लैब और मेगा लेदर क्लस्टर की राह में आई बाधाएं खत्म हो गई हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने मेगा लेदर क्लस्टर के 50 हेक्टेयर से कम क्षेत्र में होने के चलते पर्यावरण एनओसी की जरूरत ही नहीं बताई। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्लस्टर के खिलाफ दायर याचिका सप्ताह भर पहले खारिज हो गई। आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चेंबर (एफमेक) का मानना है कि ट्रेड सेंटर, स्टूडियो और क्लस्टर के बनने पर आगरा दुनिया का उभरता हुआ जूता उत्पादक शहर हो जाएगा। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि ईको सेंसिटिव जोन में पर्यावरण मंजूरी तभी जरूरी है, जब प्रदूषणकारी उद्योग में 20 हजार मीटर से ज्यादा निर्माण हो या 50 हेक्टेयर से ज्यादा का प्रोजेक्ट हो। जूता उद्योग अप्रदूषणकारी उद्योग की श्रेणी में आता है।
जूता निर्यातक गोपाल गुप्ता ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी प्रोजेेक्ट के खिलाफ डेढ़ साल पहले दायर याचिका को भी खारिज कर दिया है। अब 25 हेक्टेयर में मेगा लेदर क्लस्टर बनाया जाएगा। इसमें 500 से एक हजार मीटर के प्लाट होंगे।
आगरा ट्रेड सेंटर से बढ़ेगा जूता निर्यात
देश के निर्यात में 27 फीसदी की हिस्सेदारी वाले आगरा में 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आगरा ट्रेड सेंटर को निर्माण होगा। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर के मुताबिक, ट्रेड सेंटर के बनने से मुश्किलें काफी खत्म हो जाएंगी। यहां 850 वर्ग मीटर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर होगा, वहीं फैशन शो के लिए एमपी थियेटर भी होगा। इटली के मिलान शहर से ट्रेड सेंटर और डिजायन स्टूडियो और टेस्टिंग लैब के लिए करार होना है।
विज्ञापन
टेस्टिंग लैब बनने पर नहीं जाना होगा दूर
नोएडा, आंबूर, रानीपेट, चेन्नई जैसे शहरों में इंटरनेशनल क्वालिटी के जूतों की टेस्टिंग के लिए अब निर्यातकों को नहीं जाना होगा। डिजाइन स्टूडियो और टेस्टिंग लैब की बरसों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। एफमेक ट्रेड सेंटर और लैब के काम को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है। आगरा के शू डिजायनरों को डिजायन स्टूडियो से रोजगार और बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।