{"_id":"6a5a97e310d97cb43f0a577b","slug":"meetings-of-police-pensioners-will-be-held-at-police-stations-every-month-agra-news-c-364-1-ag11019-131614-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थानों में हर माह होगी पुलिस पेंशनर्स की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थानों में हर माह होगी पुलिस पेंशनर्स की बैठक
Sat, 18 Jul 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट के प्रत्येक थाने में अब हर माह पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित शहीद प्रशांत मेमोरियल सभागार में हुई गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद और बेहतर समन्वय से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। गोष्ठी में पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों सहित 150 से अधिक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शामिल हुए। अपर पुलिस आयुक्त ने सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन