{"_id":"5f624f498ebc3e8b72202008","slug":"meeting-kasganj-news-agr459588150","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सभी सीसीटीवी कैमरों को रखे ठीक-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सभी सीसीटीवी कैमरों को रखे ठीक-एसपी
विज्ञापन
कासगंज में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा और हरसंभव पुलिस सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने का आह्वान किया।
बैठक में एसपी मनोज सिंह सोनकर ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। यदि किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या हो तो तत्काल अवगत करा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतिष्ठानों एवं आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू हालत में रखें। इससे घटनाओं के खुलासे में आसानी होती है।
उन्हाेंने सभी व्यापारियों से कोरोना महामारी के मद्देनजर मास्क का प्रयोग करने और ग्राहकों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में एएसपी आदित्य कुमार, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, जिला सराफा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, डॉ. फारुक अहमद, मिंकी अग्रवाल, विकास गुप्ता, कबीर प्रताप सिंह, राजवीर सिंह सोलंकी, अशोक अग्रवाल, डॉ. शशिलता चौहान आदि मौजूद रहे।