{"_id":"601bf0588ebc3e4c65642cca","slug":"meeting-for-election-mainpuri-news-agr4791922171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में चुनाव से पूर्व गठित होंगी बूथ कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में चुनाव से पूर्व गठित होंगी बूथ कमेटी
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक बृहस्पतिवार को विकासखंड कुरावली के गांव नानामऊ में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा चुनाव से पूर्व हर बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाए। जो पदाधिकारी प्रभारी बनाए गए हैं वह शीघ्र बूथ कमेटी गठित कराएं।
उन्होंने कहा पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 की भी तैयारी करें। चुनाव जीतने के लिए हर बूथ पर कमेटी होना आवश्यक है। संगठन सृजन के लिए पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर प्रभारी बनाकर बूथ कमेटी बनाने को कहा है। उन्होंने कहा पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें।
भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों को जागरूक करें। इस मौके पर संकोच गौड़, मनोज शाक्य, कैलाश उपाध्याय, धारम सिंह, महेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अजयकांत, फरीद अली, शाहबुद्दीन मौजूद रहे।