फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meet at Agra postponed for the second time due to corona in agra

दूसरी बार टला 'मीट एट आगरा', फरवरी में भी नहीं होगा आयोजन, यह है वजह

Wed, 20 Jan 2021 08:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jan 2021 08:54 AM IST
सार

  • दुनिया के शीर्ष मेलों में शुमार 'मीट एट आगरा' का फरवरी में भी नहीं होगा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमैक) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सुचारु न होने के कारण यह फैसला लिया है। आयोजन आगे कब होगा, इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह आयोजन दूसरी बार टला है। इससे पहले नवंबर में भी इसे निरस्त किया जा चुका है।

विज्ञापन
Meet at Agra postponed for the second time due to corona in agra
मीट एट आगरा का लोगो

विस्तार

ताजनगरी में जूता निर्यातकों की ओर से 13 वर्षों से लगातार मीट एट आगरा का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें विभिन्न प्रदेशों के अलावा इंग्लैंड, अमेरिका, चीन, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, वियतनाम, कोरिया आदि देशों से कारोबारी यहां भाग लेते हैं। इसमें नई तकनीक, कंपोनेंट, मशीन आदि को प्रदर्शित किया जाता है। 

विज्ञापन


पिछले साल इसका 14 वां संस्करण 30 अक्तूबर से 2 नवंबर 2020 तक सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में होना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। दूसरी बार कार्यक्रम स्थगित होने के बाद संभावना साल के अंत में ही कराने की योजना बन रही है। हालांकि यह निर्णय काफी हद तक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


चेन्नई में भी निरस्त हुआ मेला
एफमैक के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि वर्ष 2020 में निरस्त हुए मीट एट आगरा को फरवरी में आयोजित करने की योजना थी। लेकिन मौजूदा परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल नहीं हैं। चेन्नई में भी ऐसा ही मेला स्थगित हो चुका है। अब आगे चलकर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन आने से कुछ उम्मीदें बंधी 
उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि इस समय यूरोप में कई जगह लॉकडाउन लगा हुआ है। आगे के ऑर्डर का परिदृश्य क्या होगा, यह बाद में पता चलेगा। हालांकि कोरोना की वैक्सीन आने से कुछ उम्मीदें बंधी हैं।

साल दर साल बढ़ता गया मीट एट आगरा का कद
दुनिया के शीर्ष मेलों में शुमार मीट एट आगरा का कद साल दर साल बढ़ता गया। बीते पांच वर्षों में प्रति साल 10 फीसदी की वृद्धि करते हुए पांच हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने लगे। देश व दुनिया भर से 20 हजार लोगों की शिरकत ने आयोजन को खास बना दिया। इसमें इंटरनेशनल लेदर, फुटवियर, कंपोनेंट का समावेश होता है।  
 
55 से 225 स्टॉल तक पहुंचा मेला
एफमैक के मुताबिक 2007 में मीट एट आगरा के पहले संस्करण में 55 स्टॉल से शुरुआत की गई, जो 13वें संस्करण तक 255 तक पहुंच गईं। पांच हजार से ज्यादा कारोबारी भाग लेते हैं।

मेले की खास अहमियत
संस्था के पदाधिकारियों के मुताबिक यह मेला खास अहमियत रखता है। इसमें एफमैक ही आयोजनकर्ता है और खरीदार भी खुद ही होता है। कारोबारियों को सामान प्रदर्शित करने का मौका दिया जाता है। इसके अलावा देश के विशाल घरेलू बाजार में व्यावसायिक अवसर खोजने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए ईवेंट है। इसका उद्देश्य निर्यात बढ़ाने के साथ एक्जीबिटर की सहभागिता और वैश्विक स्तर पर विचार, तकनीक व गुणवत्ता को साझा करना है। 
 
मीट एट आगरा का पिछले पांच वर्षां का सफर
वर्ष---    विजिटर्स--ऑर्डर
2015-20 हजार-3800 करोड़ रुपये
2016-22 हजार-3925 करोड़
2017-25 हजार-4200 करोड़
2018-27 हजार-4500 करोड़
2019-30 हजार-5000 करोड़

अब तक हो चुके हैं 13 सफल संस्करण
एफमैक के उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि मीट एट आगरा के अब तक 13 सफल संस्करण हो चुके हैं। यह आगरा समेत विश्व भर के लिए अहमियत रखता है। साल दर साल इसमें मिलने वाले ऑर्डर और विजिटर्स की संख्या में इजाफा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed