फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicines used to come through parcels, many employees are suspected in the investigation

Agra News: पार्सल से आती थीं दवाएं, जांच में कई कर्मचारी संदिग्ध

Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Medicines used to come through parcels, many employees are suspected in the investigation
आगरा। पार्सल से नकली दवाओं की खरीद-फरोख्त कर ठिकाने पर पहुंचाया जाता था। एसटीएफ की जांच में कुरियर कंपनी के कई कर्मचारी जांच के दायरे में आ गए हैं। इनसे कई से पूछताछ भी की गई है। ये ट्रेनों से दवाओं को मंगवाते थे और दूसरे राज्यों तक कालाबाजारी करते थे।
विज्ञापन

एसटीएफ निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने बताया कि नकली दवाओं के मामले की जांच में कुरियर कंपनी के कर्मचारियों की भी भूमिका संदिग्ध मिली है। जब्त की गई दवाओं को ये पार्सल के जरिये से मंगवाने के साथ कई राज्यों में खपाने का खेल करते थे। इसमें ये फर्जी फर्म का भी इस्तेमाल करते थे। ऐसे ही कुरियर कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। अभी जांच चल रही है। कुछ और लोग पकड़े जा सकते हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशनों के पार्सल काउंटर की भी जांच की गई है। तमिलनाडु के चेन्नई और पुडुचेरी से भी पार्सल के जरिये से ही दवाओं को आगरा मंगवाकर कालाबाजारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed