फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicines-inhaler stopped, chest pain

दवाएं-इन्हेलर किया बंद, छाती में उखड़ आया दर्द

Wed, 24 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Medicines-inhaler stopped, chest pain
आगरा। दवा और इन्हेलर बंद करने से अस्थमा-सांस रोगियों की हालत बिगड़ रही है। छाती में दर्द और सांस भी उखड़ रही है। परेशानी बढ़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में मरीज आ रहे हैं। पुराने मरीजों की संख्या नए के मुकाबले दो गुना से ज्यादा है।
विज्ञापन

वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि इस महीने में 20 दिनों की बात करें तो प्रदूषण बढ़ने और सर्दी शुरू होने से नए मरीजों के अलावा पुराने मरीजों की संख्या अधिक है। ओपीडी में रोजाना 150 से 170 मरीज आ रहे हैं, इनमें से पहली बार दिखाने वाले मरीजों की संख्या 45 से 55 और बाकी के पुराने मरीज हैं। पूछताछ में इनमें से अधिकांश ने दवाएं और इन्हेलर लेना बंद कर दिया था। ऐसे भी मरीज थे जिन्होंने दवाएं-इन्हेलर नियमित नहीं लिए। इससे छाती में दर्द, सांस नली में सूजन और सोते वक्त घर्र-घर्र की आवाज जैसी परेशानी होने लगी। इनमें अस्थमा के अटैक की आशंका के चलते सोमवार-मंगलवार को पांच मरीज भर्ती किए हैं। टीबी के पुराने मरीजों में खांसी, बलगम के साथ खून और जल्दी-जल्दी सांस लेना, बुखार की परेशानी मिली। रक्तचाप भी अनियंत्रित पाया गया। इन दो दिनों में सात मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन दी गई है।
विज्ञापन

एसएन के वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रदूषण के चलते स्वस्थ लोगों में परेशानी हुई थी, लेकिन एक्यूआई कम होने पर नए मरीजों की संख्या कम होने लगी है। पुराने मरीजों की हालत बिगड़ी मिल रही है। ऐसे मरीजों को दवा और इन्हेलर की डोज बढ़ाकर दे रहे हैं। सांस उखड़ने पर तत्काल इमरजेंसी में भर्ती होने को भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अस्थमा और सांस के मरीज दवाएं बंद न करें।
- परेशानी होने पर डॉक्टरी परामर्श से इन्हेलर की डोज बढ़वाएं।
- गुनगुना पानी पीएं, गर्म पानी की भाप नियमित ले सकते हैं।
- घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाकर जाएं।
- धूल-धुआं का स्तर जहां अधिक हो, वहां जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed