फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicine Not Distribute For Asthma Patient From Gurudwara Guru Ka Taal At Sharad Purnima

Sharad Purnima: गुरुद्वारा गुरु का ताल पर नहीं होगा अस्थमा दवा का वितरण

Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Medicine Not Distribute For Asthma Patient From Gurudwara Guru Ka Taal   At Sharad Purnima
गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
आगरा गुरुद्वारा गुरु के ताल पर इस बार दमा की औषधि का वितरण नहीं होगा। कोरोना संक्रमण के कारण यह निर्णय लिया गया है। विगत कई सालों से शरद पूर्णिमा पर गुरुद्वारा गुरु के ताल पर दमा की औषधि लेने के लिए दूरदराज से मरीज आते रहे हैं।
विज्ञापन



संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए इसलिए इस बार औषधि वितरण नहीं की जाएगी।


बता दें कि गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हर वर्ष खीर में मिलाकर औषधि दी जाती है। दवा का सेवन करने वालाें का मानना है कि इसके सेवन से उन्हें काफी राहत मिलती है। इस दवा का असर ही है कि शरद पूर्णिमा पर दवा लेने वालों की लंबी लाइन लगी रहती थी।
विज्ञापन



मिट्टी के सकोरे में खीर और दवा मिलाकर रोगियों को दी जाती है। संत बाबा प्रीतम सिंह बताते हैं कि दवा खाने का बाद रोगियों को गुरुद्वारे में ही एक-दो किलोमीटर नंगे पैर चलने को कहा जाता है। रोगी का शरीर देखकर ही दवा की मात्रा निर्धारित की जाती है। दवा खाने के बाद कई परहेज हैं जैसे तेल, खट्टा, वसा की चीजों से दूरी रखनी होती है। इस बार औषधि का वितरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed