फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medicine cost increase

बुखार-खांसी, बीपी-मधुमेह, मल्टी विटामिन की दवाएं हुईं महंगी

Mon, 01 Nov 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
medicine cost increase
आगरा। बुखार-खांसी, मधुमेह-उच्च रक्तचाप समेत विभिन्न मर्ज की दवाओं पर 15 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं। इससे नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों पर सबसे ज्यादा भार पड़ा है। डेंगू-वायरल बुखार के मरीज बढ़ने से रक्त-प्लेटलेट्स बढ़ाने की दवाओं की मांग पांच गुना हो गई है, इनके दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि कफ सिरप, त्वचा रोग, मधुमेह, थायरायड, रक्तचाप, मल्टी विटामिन दवाओं की कीमत प्रति स्ट्रिप 15 फीसदी तक बढ़ी है। इंसुलिन की कीमत 60 से 70 रुपये तक बढ़ गई है। मधुमेह, रक्तचाप और अपच के मरीजों को इनकी दवाएं लगभग नियमित खानी पड़ती हैं। इससे मरीजों पर दवाओं का खर्च और बढ़ गया है।
विज्ञापन

रक्त-प्लेटलेट्स बढ़ाने की पांच गुना मांग, दाम भी बढ़े
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि डेंगू-वायरल बुखार के कारण रक्त और प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवाओं की मांग पांच गुना हो गई है। इनकी कीमत भी 15 से 20 फीसदी बढ़ गई है। बीते दो महीने में प्लेटलेट्स और रक्त बढ़ाने की दवाओं का स्टॉक भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दवा पर कितने रुपये बढ़े
मधुमेह पहले अब
ग्लाइमप्राइड 105 रुपये 115.50 रुपये
टेनेग्लेफ्टीन 178 रुपये 195 रुपये
विल्डाग्लेप्टिन 108 रुपये 118 रुपये
न्यूरो
लिवेरासिटाम 130 रुपये 170 रुपये
कैरबामेजापिन 31 रुपये 34 रुपये
वैल्पोरेट 132 रुपये 145 रुपये
रक्तचाप
टेल्मिसाराटिन 62 रुपये 69 रुपये
एम्लोडेपाइन 120 रुपये 132 रुपये
एंटीबायोटिक
एमॉक्सीक्लेव क्लेवेनेट 183 रुपये 200 रुपये
सिफेक्सिम 76 रुपये 83 रुपये
ऑफ्लोकॉक्सिन 56 रुपये 62 रुपये
एजिथ्रोमाइसिन 108 रुपये 119 रुपये
बुखार-खांसी
कफ सिरप 60 रुपये 66 रुपये
कोल्ड टैबलेट 40 रुपये 45 रुपये
सिट्रीजन 30 रुपये 34 रुपये
फेक्सोफेनाडाइन 126 रुपये 140 रुपये
त्वचा रोग
इट्राकैनाजॉल 170 रुपये 189 रुपये
आइसोट्रेटोइन 268 रुपये 298 रुपये
एसिडिटी
रैबीपैराजॉल 120 रुपये 130 रुपये
एस्मापैराजॉल 228 रुपये 253 रुपये
पेंटापैराजॉल 171 रुपये 190 रुपये
जैसा कि आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed