फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medicall 111

धूल मिलने पर मंजू मेडिको में बिक्री पर रोक 

Wed, 01 Mar 2017 01:15 AM IST
धूल मिलने पर मंजू मेडिको में बिक्री पर रोक 
धूल मिलने पर मंजू मेडिको में बिक्री पर रोक  Updated Wed, 01 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
medicall 111
दवाइयां - फोटो : demo

विज्ञापन
ड्रग विभाग ने खंदारी चौराहा स्थित मंजू मेडिको में दवा बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी है। निरीक्षण में यहां दवाओं पर धूल जमी हुई मिली। कोनों में भी कचरा था। टीम ने नकली दवा होने की आशंका पर कार्डिएक-1.2 और 2.5 एमजी का भी सैंपल लिया है। 
दरअसल पटना की ब्रांड प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने उनकी कंपनी सोनोफी इंडिया लिमिटेड की कार्डिएक 1.2 और 2.5 नकली दवा बेचने की शिकायत की थी। कंपनी का दावा था कि यहां से यही दवा खरीदकर जांच कराई, जो नकली मिली। बीते शनिवार को कंपनी के प्रतिनिधि मुस्तफा हुसैन यहां सर्वे करने आए थे लेकिन ड्रग विभाग की अथॉरिटी लेटर न होने के कारण सैंपल नहीं लिए जा सके। उन्होंने ड्रग विभाग और डीएम के यहां शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस पर ड्रग विभाग की टीम ने रविवार को छापा मारा। सहायक आयुक्त औषधि पीके मोदी ने बताया कि दवाओं पर धूल भरी हुई थी, सफाई नहीं थी। एक्ट के तहत इनकी दवा बिक्री-खरीद पर रोक लगा दी है। सफाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालक विभाग में प्रार्थना पत्र देगा। निरीक्षण के बाद साफ-सफाई मिली तभी जाकर उसको राहत मिलेगी। वहीं कार्डिएक के सैंपल रिपोर्ट न आने तक इस पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन


ड्रग विभाग का मेडिकल स्टोरों पर छापा \
आगरा। पशुओं की दवा भी बाजार में नकली बेची जा रही हैं। डीएम के यहां पहुंची ऐसी शिकायत पर ड्रग विभाग ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। तीन मेडिकल स्टोरों से नौ दवाओं के सैंपल जुटाए हैं। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग विभाग की टीम दवा बाजार फव्वारा में बिन्नी ड्रग हाउस इंद्रा मार्केट पहुंची। यहां से नियॉनी इंजेक्शन, टैबलेट डिसटोडिन- बॉविरम का सैंपल लिया। यहीं संत सूरी मार्केट स्थित दुर्गा मेडिकोज से इस्ट्रॉनफॉर्ट, स्वेगाकैल और मेलोनेक्ट्स-प्लस का नमूना लिया। मुबारक महल स्थित विमला मेडिकल एजेंसी से मेगाब्लोटा, लैक्सावैल-के और यूट्रीगार्ड सीरप के सैंपल लिए। सहायक आयुक्त औषधि पीके मोदी ने बताया कि नकली दवा बिकने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर सैंपल लिए गए हैं। तीनों स्टोरों पर एक्सपायर्ड दवाओं के लिए अलग से स्थान नहीं था। नोटिस देकर दवा कहां से खरीदी गईं और इनके बिल मांगे गए हैं। टीम में आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर रमेश चंद्र यादव, मथुरा के ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed