फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical Test One, Benefit More

मेडिकल में टेस्ट एक, फायदे अनेक

Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medical Test One, Benefit More
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
मेडिकल में प्रवेश के लिए कामन टेस्ट विद्यार्थियों और कोचिंग सेंटरों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। मेडिकल में भविष्य बनाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों पर कई खर्चों का बोझ कम होगा। अब विभिन्न कालेजों में आवेदन, परीक्षा में शामिल होने के लिए यातायात खर्च और तैयारी के लिए कई तरह की किताबें पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। लगभग साल भर में हजारों रुपये बचेंगे। अगर कोचिंग सेंटर संचालक मानते हैं कि इससे कोचिंगों में विद्यार्थियों की संख्या बढे़गी। विशेषज्ञ डा. ललितेश यादव ने कहा कि परीक्षा और निर्धारित कोर्स से तैयारी का दबाव कम होगा तो छात्रों में रुझान बढे़गा़। नुकसान के तौर पर अब छात्र के सामने अन्य विकल्प बंद हो गए। कामन टेस्ट छूटा तो फिर अगले साल ही दे पाएंगे टेस्ट। 
विज्ञापन

 
ये रहे फायदे: 
विद्यार्थियों और कोचिंग सेंटरों को मिलेगी आर्थिक राहत
फार्म, किताबों के खर्चे घटेंगे, कोचिंगों में बढ़ेगी भीड़ 
मल्टीपल एग्जाम से छुटकारा, निजी कालेजों में प्रवेश आसान
एक कोर्स से तैयारी होगी बेहतर, अधिक किताबों से छुटकारा 

डोनेशन के बल पर नहीं बन पाएंगे डाक्टर 
डाक्टर का बेटा डाक्टर, अब इतना आसान नहीं रहेगा। कामन टेस्ट के बाद डोनेशन देकर प्रवेश नहीं लिया जा सकेगा। अभी तक निजी कालेजों में डोनेशन देकर मेडिकल में प्रवेश कराना बहुत आसान था। 
विज्ञापन


दूसरे चरण में तैयारी को मिलेंगे 84 दिन ज्यादा
एआईपीएमटी के पहले चरण का टेस्ट एक मई को, तो दूसरे चरण का 24 जुलाई को होगा। दूसरे चरण के टेस्ट की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को 84 दिन अतिरिक्त मिलेंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुनील शर्मा का कहना है कि परीक्षा में इतना अंतराल नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed